Google I/O 2024: 'Astra' है AI का भविष्य? अपने सवालों के जवाब पाने के लिए बस इशारा करना होगा!

Google के DeepMind के हेड, (Demis Hassabis ने दिखाया कि कैसा यह AI असिस्टेंट आपका चश्मा ढूंढने जैसा जटिल काम आसानी से कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2024 00:38 IST
ख़ास बातें
  • Google I/O इवेंट के दौरान Project Astra दिखाया
  • यह पावरफुल AI मॉडल कैमरा के जरिए आसपास के वातावरण को भाप लेता है
  • रियलटाइम में प्रश्नों के उत्तर दे सकता है Astra AI मॉडल

Google ने I/O 2024 इवेंट में कई AI मॉडल्स को घोषित किया

Photo Credit: Google

Google ने अपने I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में, प्रोजेक्ट एस्ट्रा (Project Astra) को दिखाया, जो एक रियलटाइम AI असिस्टेंट है। इसका काम यूजर्स का यूनिवर्सल हेल्पर बनना है। Google के DeepMind के हेड, डेमिस हस्साबिस (Demis Hassabis) ने दिखाया कि कैसा यह AI असिस्टेंट आपका चश्मा ढूंढने जैसा जटिल काम आसानी से कर सकता है। मल्टीमोडल एआई के रूप में Astra, दुनिया को देखने, ऑब्जेक्ट की पहचान करने, खोई हुई चीजों का पता लगाने सहित कई अन्य जटिल कामों में मदद करने का दावा करता है। 

Google I/O इवेंट के दौरान हस्साबिस ने Astra का दमखम दिखाने के लिए एक डेमो वीडिया दिखाया, जिसमें यह पावरफुल AI मॉडल कैमरा के जरिए आसपास के वातावरण को भापते हुए रियलटाइम में प्रश्नों के उत्तर दे रहा था। इसके साथ चीजों को पॉइंटआउट करते हुए प्रश्न पूछे जा सकते हैं और Astra उस ऑब्जेक्ट की जानकारी दे सकता है। उदाहरण के लिए, यह कुछ इस तरह है कि मानों आपने कैमरा ओपन किया और स्क्रीन पर दिखने वाले किसी भी ऑबजेक्ट की ओर सर्किल या ऐरो बनाकर आपने पूछा 'इसे क्या कहते हैं' और तुरंत आपको स्मार्टफोन से आवाज आती है, जिसमें उस ऑब्जेक्ट के बारे में सभी जरूरी जानकारी दी जाती है। यह केवल एक उदाहरण है। Astra रियलटाइम में कई जटिल और ह्यूमरस प्रश्नों का जवाब दे सकता है।
Advertisement

हस्साबिस ने I/O के दौरान AI एजेंट्स के महत्व पर जोर दिया, जो न केवल संवाद करते हैं बल्कि यूजर्स की ओर से कार्यों को खुद एग्जिक्यूट भी करते हैं। हस्साबिस का मानना ​​है कि एआई का भविष्य केवल फैंसी तकनीक में नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल यूज में भी है। उन्होंने एआई एजेंटों के बारे में बात की, जो सिर्फ बात नहीं करते बल्कि आपके बदले कई कामों को खुद करते हैं। उनका मानना ​​है कि भविष्य में आपकी जरूरतों और आपकी स्थिति के आधार पर सिंपल असिस्टेंट से लेकर अधिक एडवांस असिस्टेंट तक, विभिन्न प्रकार के एजेंट होंगे।

उनका कहना है कि Astra का डेवलपमेंट Google के भाषा मॉडल, Gemini 1.5 Pro में सुधार के कारण संभव हुआ। पिछले छह महीनों में, टीम ने एस्ट्रा को तेज और अधिक प्रतिक्रियाशील बनाने पर काम किया। इसमें न केवल मॉडल को रिफाइन करना शामिल था बल्कि यह सुनिश्चित करना भी शामिल था कि बड़े पैमाने पर सब कुछ आसानी से चले।
Advertisement

Astra इस साल के I/O में Gemini की कई घोषणाओं में से एक है। गूगल ने Gemini 1.5 Pro के साथ 1.5 Flash AI मॉडल पर भी रोशनी डाली, जिसे समराइजेशन और कैप्शनिंग जैसे कामों को तेजी से करने के लिए डेवलप किया गया है। इसके अलावा, Veo को भी घोषित किया गया है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो जनरेट कर सकता है। Gemini Nano भी है, जो आपके फोन जैसे डिवाइस पर स्थानीय रूप से उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया मॉडल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.