Google I/O 2024: 'Ask Photos' से 'AI Overviews' तक, ये हैं फ्लैगशिप Gemini-पावर्ड फीचर्स

Google का नया अपग्रेडेड Gemini AI मॉडल अब पहले से बेहतर हो गया है। AI मॉडल के साथ अब सर्च भी बेहतर हो गया है और साथ ही गूगल ने इसे अपने नेटिव ऐप सूट में शामिल किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मई 2024 23:31 IST
ख़ास बातें
  • Google का नया अपग्रेडेड Gemini AI मॉडल अब पहले से बेहतर हो गया है
  • AI मॉडल के साथ अब सर्च भी बेहतर हो गया है
  • Google Photos में फोटोज कीवर्ड के बजाय प्रश्न के साथ भी सर्च हो सकती हैं

Google IO 2024 इवेंट मंगलवार, 14 मई को हुआ था

Photo Credit: Google

Google ने मंगलवार को हुए अपने IO इवेंट के दौरान Gemini 1.5 Pro को पेश किया। कंपनी ने इवेंट से कुछ दिन पहले Google Pixel 8a को लॉन्च किया और अपने I/O का फोकस Gemini आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पर रखा। फ्लैगशिप Gemini AI मॉडल के साथ इवेंट की शुरुआत करते हुए, गूगल ने बताया कि अपग्रेडेड मॉडल पहले से ज्यादा समझदार और सटीक है। कंपनी ने यह भी बताया कि वर्तमान में 15 लाख से ज्यादा डेवलपर्स Gemini 1.5 वर्जन को इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि मोबाइल में Gemini को इस्तेमाल करने के लिए तीन महीने में 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने दिलचस्पी दिखाई।

Google का नया अपग्रेडेड Gemini AI मॉडल अब पहले से बेहतर हो गया है। AI मॉडल के साथ अब सर्च भी बेहतर हो गया है और साथ ही गूगल ने इसे अपने नेटिव ऐप सूट में शामिल किया है। गूगल का कहना है कि नया Gemini AI अब Google Photos में तस्वीरों को ढूंढ़ना और आसान बना देगा। यूजर्स अब गूगल फोटोज ऐप में तस्वीरों को उस समय की स्थितियों के आधार पर सर्च कर सकते हैं। इस फीचर का नाम "Ask Photos" रखा गया है। इस स्मार्ट सर्च फीचर के जरिए यूजर कीवर्ड का इस्तेमाल करने के बजाय पूरा प्रश्न पूछ सकते हैं, जैसे "मेरा लाइसेंस प्लेट नंबर क्या है" इसके बाद यह सही कार ढूंढने के लिए लोकेशन और पिछली तस्वीरों को टटोलेगा। यह डीपर मैमोरी भी ढूंढ सकता है, जैसे समय के साथ बच्चे की तैराकी की प्रोग्रेस दिखाना।
Advertisement

Google ने Gemini के साथ Workspace को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है। Gemini 1.5 Pro के साथ यूजर Gmail में केवल एक सर्च के साथ उससे संबंधित कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, Gemini ने Google Meet को भी स्मार्ट बना दिया है। यदि आप गूगल मीट पर घंटों लंबी मीटिंग अटेंड नहीं कर पा रहे हैं, तो आप बाद में Gemini से उस मीटिंग की हाइलाइट्स पूछ सकते हैं।

Google Gemini की पावर Google Search में भी शामिल की गई है। 'AI Overviews' आपको AI सर्च पेज के टॉप पर सर्च रिजल्ट की सारांश दिखाता है। इसका उद्देश्य यूजर्स को जटिल प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर देना है, जिससे आपका कई वेबसाइटों को खंगालने में लगने वाला समय बच सकता है। इस फीचर को इस हफ्ते अमेरिका में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
Advertisement

Google के CEO सुंदर पिचाई ने घोषणा की कि Gemini 1.5 Pro में 2 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो (एक एआई मॉडल समझ सकने वाली जानकारी की मात्रा) होगी, जो वर्तमान में पढ़े जाने वाले 1 मिलियन टोकन से दोगुना है। इससे Gemini के साथ बहुत लंबी बातचीत करना संभव हो जाएगा, जैसे एक पूरी किताब के ऊपर Gemini के साथ चर्चा करना। इससे Gemini यूजर्स के प्रश्नों का उत्तर देने से पहले बहुत अधिक जानकारी याद रख सकता है।
Advertisement

Google IO के दौरान AlphaFold 3 के बारे में भी बताया गया, जो एक बिल्कुल नया AI टूल है, जिसे Google Deepmind और Isomorphic Labs द्वारा लॉन्च किया गया था। पिछले वर्जन में उपलब्ध केवल प्रोटीन की तुलना में नया वर्जन वैज्ञानिकों के पूछने जाने पर जेनेरिक AI क्षमताओं का उपयोग करके DNA और RNA के मॉलिक्यूल कैसे दिखेंगे, यह भी बत सकता है। इसका उद्देश्य दवाओं की खोज को आसान और तेज बनाना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.