Google Chrome में आया जबरदस्त फीचर! अब छुपा सकते हैं अपनी असल लोकेशन, जानें कैसे

Google के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए क्रोम में अब यूजर्स के पास लोकेशन शेयरिंग के लिए दो विकल्प उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • अब यूजर्स के पास लोकेशन शेयरिंग के लिए दो विकल्प उपलब्ध होंगे
  • क्रोम में अब आसपास की लोकेशन भी शेयर की जा सकती है
  • यूजर को लोकेशन के लिए Precise और Approximate का विकल्प मिलेगा

Google ने नया फीचर Chrome यूजर्स के लिए दिया है जो सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Photo Credit: Google

Google Chrome में एक धांसू फीचर आ गया है, जो यूजर्स को तगड़ी प्राइवेसी देता है। अब यूजर्स को अपनी सटीक लोकेशन शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप किसी को अपनी लोकेशन नहीं बताना चाहते हैं तो आसपास की लोकेशन भी शेयर की जा सकती है जो कि एक बड़ा अपडेट है। इससे उन वेबसाइट्स के लिए यूजर को ज्यादा कंट्रोल मिलता है जो यूजर से उसकी लोकेशन मांगती हैं। यानी लोकेशन बेस्ड सर्विसेज उपलब्ध करवाने वाली वेबसाइट्स को अब आप अपने आसपास की लोकेशन का एक्सेस दे सकते हैं, सटीक लोकेशन को गोपनीय रखा जा सकता है। 

Google ने नया फीचर Chrome यूजर्स के लिए दिया है जो सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। Google ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Chrome यूजर्स के पास अब यह तय करने का अधिकार होगा कि कोई लोकेशन वेबसाइट उनकी असल लोकेशन को एक्सेस कर सकती है या नहीं। यानी अब प्रीसाइज लोकेशन शेयर करने की बाध्यता खत्म हो गई है। आप अपने आस पड़ोस की लोकेशन देकर भी काम चला सकते हैं। Chrome for Android में यह फीचर पहले आया है जिसके बाद इसे डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 
 
कैसे करें इस्तेमाल 
Google के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए क्रोम में अब यूजर्स के पास लोकेशन शेयरिंग के लिए दो विकल्प उपलब्ध होंगे। जब कोई वेबसाइट लोकेशन डेटा एक्सेस करने की अनुमति मांगती है तो यूजर को Precise और Approximate का विकल्प मिलेगा। यहां पर यह यूजर की चॉइस होगी कि वह कौन सी लोकेशन देना चाहता है। वहीं, एग्जेक्ट लोकेशन शेयरिंग भी मौजूद रहेगी जो कई जरूरी कामों जैसे नेविगेशन, डिलीवरी, ट्रैकिंग, नियरबाय सर्विसेज के लिए इस्तेमाल की जाती है। 

Advertisement

ऐसी वेबसाइट्स जो एक साधारण लोकेशन की मांग करती हैं उन्हें देने के लिए आपके पास Approximate Location का विकल्प होगा। इसमें कई सर्विसेज जैसे वैदर अपडेट, क्षेत्रीय खबरें, AQI आदि शामिल की जा सकती हैं। कुल मिलाकर यूजर के पास विकल्प होगा कि वह अपनी एग्जेक्ट लोकेशन शेयर नहीं करना चाहता तो पास की लोकेशन दे सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे डेटा शेयरिंग में पारदर्शिता आएगी। लोकेशन बेस्ड सर्विसेज में अब अनचाही ट्रैकिंग से बचा जा सकता है। जीपीएस पॉइंट की बजाए एक साधारण एरिया शेयर किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.