Google ने भारत में एंप्लॉयी को स्टार परफॉर्मर का अवॉर्ड देने के बाद निकाला

कंपनी के CEO, Sundar Pichai ने स्टाफ को बताया था कि प्रोडक्ट्स और वर्कर्स के रिव्यू के बाद कई देशों और डिपार्टमेंट्स में छंटनी करने का फैसला किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 15:11 IST
ख़ास बातें
  • गूगल के इस पूर्व वर्कर ने लिंक्डइन पर किसी बेहतर अवसर का सुझाव मांगा है
  • Alphabet Inc ने लगभग 12,000 वर्कर्स की छंटनी करने की घोषणा की थी
  • कंपनी कई देशों में अपने स्टाफ की छंटनी करेगी

कंपनी ने भारत में विभिन्न डिपार्टमेंट्स से लगभग 450 वर्कर्स को बाहर किया है

टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए पिछले कुछ महीने खराब रहे हैं। बहुत सी बड़ी टेक कंपनियों से बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इनमें ग्लोबल टेक कंपनी Google भी शामिल है। ऐसा पता चला है कि गूगल ने भारत में विभिन्न डिपार्टमेंट्स से लगभग 450 वर्कर्स को बाहर किया है। कंपनी की ओर से अचानक उठाए गए इस कदम से इससे प्रभावित हुई वर्कर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की है। 

भारत में गूगल की यूनिट से सीनियर एसोसिएट के तौर पर जुड़े हैदराबाद के एक व्यक्ति ने LinkedIn पर अपनी स्थिति बताई है। उन्होंने लिखा है कि जब उन्हें पिछले सप्ताह के अंत में कंपनी से बाहर किए जाने की सूचना मिली तो वह हैरान रह गए। गूगल ने उन्हें महीने के स्टार परफॉर्मर का रिवॉर्ड देने के बाद जॉब से बाहर किया है। उन्होंने बताया है, "Google Operations Center से छंटनी के बारे में ईमेल मिली तो मुझे बड़ा झटका लगा। यह सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में शामिल है। मुझे गूगल के साथ जुड़कर गर्व था और हमेशा रहेगा। मेरे पास एक मुश्किल प्रश्न है कि मैं महीने का स्टार परफॉर्मर था तो मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? इसका कोई उत्तर नहीं है।" उन्होंने कहा, "मेरा वेतन दो महीनों के लिए आधा हो गया है। मेरे फाइनेंशियल प्लान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।" गूगल के इस पूर्व वर्कर ने लिंक्डइन पर लोगों से उनके लिए किसी बेहतर अवसर का सुझाव देने का भी निवेदन किया है। 

गूगल में क्लाउड प्रोग्राम मैनेजर, Aakriti Walia को भी कंपनी से निकलना पड़ा है। गुरूग्राम की रहने वाली आकृति ने हाल ही में गूगल में अपने पांच वर्ष पूरे होने का जश्न मनाा था। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर पर एक्सेस नहीं मिलने के मैसेज से वह सन्न हो गई। गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet Inc ने पिछले महीने लगभग 12,000 वर्कर्स की छंटनी करने की घोषणा की थी। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग छह प्रतिशत है। 

कंपनी के CEO, Sundar Pichai ने स्टाफ को बताया था कि प्रोडक्ट्स और वर्कर्स के रिव्यू के बाद कई देशों और डिपार्टमेंट्स में छंटनी करने का फैसला किया गया है। इससे पहले ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने लगभग 10,000 वर्कर्स को हटाने की घोषणा की थी। यह कंपनी के कुल स्टाफ का लगभग पांच प्रतिशत है। इसके अलावा ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon और Meta ने भी हजारों वर्कर्स की छंटनी की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Workers, Google, Market, products, Amazon, Technology, Microsoft, CEO, Review

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.