Google का एक्‍शन, 1 दिसंबर से बंद होने लगेंगे Gmail अकाउंट! किन यूजर्स पर होगा असर? जानें

उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 19:59 IST
ख़ास बातें
  • इनएक्टिव जीमेल अकाउंट्स पर गूगल करेगा कार्रवाई
  • 1 दिसंबर से डिलीट किए जाएंगे ऐसे अकाउंट
  • दो साल से ज्‍यादा वक्‍त से इस्‍तेमाल नहीं हो रहे अकाउंट्स पर कार्रवाई

एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में गूगल ने बताया था कि उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं।

Google action on Inactive accounts : टेक दिग्‍गज गूगल ने जो कहा था, वह करने वाली है। अगर आपके पास भी ऐसा गूगल अकाउंट है, जो लंबे वक्‍त से इनएक्टिव है, तो ध्‍यान दीजिए। 1 दिसंबर 2023 से यानी परसों से गूगल  इनएक्टिव जीमेल अकाउंट (Inactive Gmail Accounts) काे डिलीट करना शुरू कर देगी। उन एकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं। बीते दिनों एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में गूगल ने बताया था कि उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं या इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। 
 

क्‍यों डिलीट किए जा रहे गूगल अकाउंट्स 

गूगल का कहना है कि वह इनएक्टिवेट अकाउंट्स से जुड़े खतरों से बचने के लिए इनको डिलीट करने जा रही है। गूगल का कहना है कि यूजर जिन अकाउंट्स को भुला चुका है या उनका इस्‍तेमाल बंद कर चुका है उनमें पुराने और आसानी से क्रैक किए जाने वाले पासवर्ड हो सकते हैं। ऐसे अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेटअप भी नहीं होने की संभावना ज्यादा होती है। हैकर्स द्वारा इनका दुरूपयोग किया जा सकता है। 
 

गूगल वर्कस्‍पेस का कंटेंट भी गंवा देंगे

गूगल की अपडेटेड इनेक्टिविटी पॉलिसी कहती है कि अगर किसी जीमेल अकाउंट को 2 या उससे ज्यादा साल से लॉगिन नहीं किया गया है तो उसे डीएक्टिवेट किया जा सकता है। अकाउंट से संबंधित कंटेंट भी डिलीट किया जाएगा जिसमें गूगल वर्कस्पेस का कंटेंट- Gmail, Docs, Drive, Meet, Calendar शामिल हैं। Google Photos का कंटेंट भी इसका हिस्‍सा होगा। हालांकि इसमें किसी ऑर्गनाइजेशन जैसे- संस्था, स्‍कूल, बिजनेस आदि के अकाउंट नहीं होंगे। 

गूगल जिन अकाउंट्स को डिलीट कर रही है, उनसे जुड़े यूजर्स को इसके मैसेज भेजे जा रहे हैं। ये मैसेज गूगल अकाउंट और रिकवरी ईमेल अड्रेस पर भेजे जा रहे हैं। अपने गूगल अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए आपको हर 2 साल में एक बार अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन जरूर करना चाहिए ताकि अकाउंट का स्टेटस एक्टिव रहे। 
Advertisement



 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  2. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  4. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  7. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  8. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  9. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  10. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.