समुद्र के पानी को मीठा बना दिया! Google ने Doodle बनाकर याद किया 'द सन क्वीन' मारिया टेलकेस को, जानें उनके बारे में

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका की सरकार उन्‍हें मदद के लिए भी बुलाया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 12:53 IST
ख़ास बातें
  • उन्होंने 20 से ज्यादा पेटेंट हासिल किए
  • उनका करियर सफलता और आविष्कारों से भरा रहा
  • उनको द सन क्वीन (The Sun Queen) के नाम से पुकारा जाता है

मारिया टेलकेस ने अपने करियर में 20 से ज्‍यादा पेटेंट हासिल किए।

Photo Credit: Google

Google ने आज Doodle के जरिए मारिया टेलकेस (Mária Telkes) को याद किया है। मारिया टेलकेस, हंगेरियन-अमेरिकी वैज्ञानिक और आविष्कारक थीं। आज उनका जन्मदिन है। गूगल ने उनके जन्मदिन पर खास डूडल बनाया है। मारिया ने सौर ऊर्जा के बारे में काफी योगदान दिया। गूगल ने मारिया के चित्र के साथ गोलाकार डूडल बनाया है जो सूर्य को दर्शाता है। 12 दिसंबर 1900 को मारिया का जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में हुआ था। वह एक बायोफिजिसिस्ट भी थीं। उनके जीवन के बारे में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। 

मारिया टेलकेस को सौर ऊर्जा टेक्नोलॉजी पर काम करने के लिए जाना जाता है। गूगल ने उनके बारे में बताते हुए लिखा है, मारिया ने 1920 में बुडापेस्ट की ऑटवॉस लॉरांड यूनिवर्सिटी से बीए किया था। उन्होंने फिजिकल कैमिस्ट्री की पढ़ाई भी की थी। 1924 में मारिया ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उसके बाद अगले साल वह अमेरिका चली गईं और वहां पर बायोफिजिसिस्ट के रूप में काम करने लगीं। वहां उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल गई। मारिया ने आगे करियर जारी रखते हुए मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करना शुरू किया। वहां वह सोलर एनर्जी कमिटी की मेंबर बनीं। 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनको अमेरिकी सरकार द्वारा मदद के लिए बुलाया गया। मारिया ने एक सोलर डिस्टिलर बनाने में मदद की जिससे समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाया जा सकता था। इस आविष्कार से पेसिफिक थिएटर पर तैनात सैनिकों को जैसे जीवनदायी उपकरण मिल गया था। युद्ध के उपरांत वह मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एसोसिएट रिसर्च प्रोफेसर के रूप में लौटीं। वहां पर उन्होंने ऐसे आविष्कार पर काम किया जिससे कि घरों को सौर ऊर्जा की मदद से गर्म रखा जा सकता था, लेकिन उनके प्रस्ताव को सफलता नहीं मिली और उन्हें कमिटी से निकाल दिया गया। 
 
मारिया ने हार नहीं मानी। 1948 में उन्होंने प्राइवेट फंडिंग की मदद से आर्किटेक्ट एलीनर रेमंड के साथ मिलकर डोवर सन हाउस का निर्माण किया और यह पूरी तरह से सफल रहा। इससे मारिया मीडिया में प्रसिद्ध हो गईं। उनका करियर सफलता और आविष्कारों से भरा रहा। उन्होंने 20 से ज्यादा पेटेंट हासिल किए। अब उनको द सन क्वीन (The Sun Queen) के नाम से पुकारा जाता है। वह पहली ऐसी महिला थीं जिनको 1952 में सोसाइटी ऑफ वूमेन इंजीनियर्स अचीवमेंट अवार्ड (Society of Women Engineers Achievement Award) मिला। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Doodle, Maria Telkes, Solar energy

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.