2.5 अरब यूजर्स का डेटा ‘खतरे’ में? Google ने इस दावे पर बताया सच!

Google ने कहा कि “Gmail मास सिक्योरिटी वार्निंग” वाली रिपोर्ट्स गलत हैं। कोई ब्रॉड अलर्ट नहीं जारी हुआ और प्लेटफॉर्म प्रोटेक्शंस सामान्य रूप से सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Google: कोई “मास Gmail अलर्ट” जारी नहीं हुआ
  • 99.9%+ फिशिंग/मालवेयर ब्लॉक होने का दावा
  • पासकी/2FA जैसी बेस्ट‑प्रैक्टिसेज अपनाने की सलाह

हाल ही में दावा किया गया था कि Google ने बड़े पैमाने पर Gmail यूजर्स को सिक्योरिटी अलर्ट भेजा है

Photo Credit: Unsplash

Google ने ट्रेंड हो रही “Gmail मास सिक्योरिटी वार्निंग” वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसे दावे गलत हैं और कंपनी ने कोई ब्रॉड अलर्ट जारी नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि Gmail की प्रोटेक्शन लेयर्स सामान्य रूप से काम कर रही हैं और फिशिंग/मालवेयर के अधिकांश प्रयास प्लेटफॉर्म-लेवल पर ब्लॉक किए जाते हैं। इस बीच, वायरल हेडलाइन्स में 2.5 बिलियन यूजर्स, बड़े डेटा ब्रीच और तुरंत पासवर्ड बदलने जैसी बातों को कंपनी ने सिरे से नकार दिया है।

पिछले दिनों अचानक कुछ दावे सामने आएं, जिनमें बताया गया कि Google ने 2.5 बिलियन Gmail यूजर्स को बड़े सिक्योरिटी इश्यू के बारे में चेतावनी दी है। अब, अपने लेटेस्ट ब्लॉग में Google ने इसे “एंटायरली फॉल्स” कहकर खारिज कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि ऐसी कोई ब्रॉड वार्निंग जारी नहीं हुई और गलत दावे अनावश्यक दहशत फैला रहे हैं।

Advertisement

कन्फ्यूजन का एक कारण पहले से चर्चित फिशिंग/इम्पर्सनेशन एक्टिविटी और Salesforce-लिंक्ड इन्फो के दुरुपयोग की खबरों को “मास Gmail अलर्ट” की तरह पेश कर देना रहा। गूगल ने स्पष्ट किया कि पासवर्ड/जीमेल अकाउंट्स के लीक होने जैसा कोई जनरल ब्रीच अलर्ट नहीं है और प्रभावित अकाउंट्स/कॉन्टैक्ट-आधारित सूचनाएं पहले ही टार्गेटेड तरीके से हैंडल की गई थीं।

गूगल ने कहा कि “Gmail की प्रोटेक्शन मजबूत और इफेक्टिव है” और मास सिक्योरिटी वार्निंग वाले दावे गलत हैं। साथ ही, कंपनी ने रिमाइंड किया कि फिशिंग जैसे थ्रेट्स लगातार रहते हैं, लेकिन सिस्टम्स 99.9% से अधिक अटैक्स को ब्लॉक कर देते हैं।

गूगल ने बेस्ट प्रैक्टिसेज दोहराईं, जिसमें पासकीज और मजबूत 2FA (SMS OTP से बेहतर ऑथेंटिकेटर/पासकी), यूनिक पासवर्ड्स और संदिग्ध ईमेल्स को रिपोर्ट करना शामिल हैं, ताकि अकाउंट की सेफ्टी और मजबूत रहे।
 

Advertisement

क्या Google ने सच में Gmail के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया?

कंपनी के अनुसार यह “फॉल्स” रिपोर्ट्स हैं और कोई ब्रॉड वार्निंग जारी नहीं हुई।

तो वायरल 2.5 अरब यूज़र्स वाली खबर क्या थी?

कई रिपोर्ट्स ने जोखिम/फिशिंग अपडेट्स को “मास Gmail अलर्ट” की तरह प्रेजेंट किया, जिसे Google ने खारिज किया।

क्या Gmail सुरक्षित है?

Google के मुताबिक प्रोटेक्शंस सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और 99.9%+ थ्रेट्स ब्लॉक होते हैं।

Advertisement

अभी यूजर्स क्या करें?

पासकी/ऑथेंटिकेटर‑आधारित 2FA, यूनिक पासवर्ड, और संदिग्ध मेल्स को रिपोर्ट करें, पैनिक की जरूरत नहीं।

क्या किसी डेटा ब्रीच की पुष्टि हुई?

Google ने किसी जनरल डेटा ब्रीच/मास अलर्ट की पुष्टि नहीं की है; दावे गलत बताए गए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GMail, Gmail Warning, Google
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.