2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी

Alphabet ने 100 साल की अवधि वाला बॉन्ड जारी किया है, जो 2126 में मैच्योर होगा। कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश की तैयारी में है और इस कदम को उसके लंबे समय के भरोसे से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Alphabet ने जारी किया 100 साल का बॉन्ड
  • 2126 में मैच्योर होगा यह लंबी अवधि इश्यू
  • AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश की तैयारी

Alphabet ने 100 साल की अवधि वाला बॉन्ड जारी किया

Photo Credit: Reuters

Google इस साल अपनी 28वीं एनिवर्सरी मनाने जा रहा है। 1998 में शुरू हुई यह कंपनी अब एक ऐसा कदम उठा रही है, जो यह संकेत देता है कि वह खुद को आने वाले कई दशकों तक मौजूद मानकर चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 100 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड जारी किए हैं, जो साल 2126 में जाकर पूरे होंगे। टेक इंडस्ट्री में इतनी लंबी अवधि के बॉन्ड कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए यह कदम चर्चा में है।

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार Alphabet अलग-अलग करेंसी में करीब 20 अरब डॉलर जुटा रही है। रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि कंपनी सात हिस्सों में बॉन्ड बेच रही है, जिनमें 100 साल की अवधि वाला बॉन्ड भी शामिल है। यह फंडिंग कंपनी की बड़े स्तर पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना का हिस्सा मानी जा रही है। Alphabet ने कुल मिलाकर 185 अरब डॉलर तक निवेश करने की योजना का संकेत दिया है।

Advertisement

AI को लेकर Google, Microsoft और Meta जैसी कंपनियां इसे एक बड़े बदलाव के रूप में देख रही हैं। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में टेक इंडस्ट्री और समाज दोनों को प्रभावित करेगा। इसी वजह से बड़े स्तर पर कैपिटल एक्सपेंडिचर की घोषणाएं हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल Google, Meta, Amazon और अन्य कंपनियां मिलकर करीब 660 अरब डॉलर तक खर्च करने की योजना में हैं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि इतने बड़े निवेश को लेकर AI बबल की आशंकाएं भी उठ रही हैं।

निवेशकों की दिलचस्पी भी इस फंड रेजिंग में दिखी है। अनुमान है कि कुल इश्यू के लिए करीब 100 अरब डॉलर के ऑर्डर मिले, हालांकि यह आंकड़ा पूरे फंड रेजिंग से जुड़ा है, सिर्फ 100 साल वाले बॉन्ड से नहीं। कंपनी की मौजूदा फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बताई जा रही है। 2025 में Alphabet ने रिकॉर्ड 400 अरब डॉलर का रेवेन्यू रिपोर्ट किया है और उसके पास करीब 127 अरब डॉलर का कैश रिजर्व है। पिछले साल नवंबर में भी कंपनी ने 17.5 अरब डॉलर जुटाए थे।

100 साल के बॉन्ड जारी करने वाली संस्थाओं की लिस्ट काफी छोटी है। University of Oxford, Wellcome Trust और फ्रांस की एनर्जी कंपनी EDF पहले इस तरह के बॉन्ड जारी कर चुकी हैं। 1993 में Disney ने भी सदी भर की अवधि वाले डॉलर बॉन्ड जारी किए थे। टेक सेक्टर में हालांकि डॉट कॉम क्रैश के बाद ज्यादातर कंपनियां इतने लंबे बॉन्ड से बचती रही हैं। ऐसे में Alphabet का यह फैसला इंडस्ट्री में एक अलग संकेत देता है कि कंपनी आने वाले लंबे समय के लिए खुद को तैयार मान रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.