Google CEO सुंदर पिचाई ने की PM मोदी की तारीफ, AI में भारत का विजन है अद्भुत

पीएम मोदी के साथ हाल ही में हुई मीटिंग के बाद Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने उनकी तरीफ की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 12:29 IST
ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री ने अपने डिजिटल इंडिया विजन के साथ भारत को बदलने पर फोकस किया
  • PM मोदी ने न्यूयॉर्क में कई टेक सीईओ के साथ एक कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
  • PM मोदी ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर भी ध्यान दिया है।

नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया विजन के साथ भारत को बदलने पर ध्यान दिया है।

Photo Credit: pmindia website

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में तीन दिनों की अमेरिकी यात्रा से लौट कर वापस आए हैं। इसी बीच न्यूयॉर्क में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कई टेक सीईओ से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ हाल ही में हुई मीटिंग के बाद Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में AI तैयार डेवलपिंग, भारत की टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। 

पिचाई ने कहा कि "प्रधानमंत्री ने अपने डिजिटल इंडिया विजन के साथ भारत को बदलने पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें भारत में मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया। वह इस बारे में सोच रहे हैं कि एआई भारत को किस प्रकार से बदल सकता है जिससे भारत के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे। उन्होंने हमेशा हमें और ज्यादा करने के लिए चुनौती दी है।"
Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में कई टेक सीईओ के साथ एक कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। जहां NVIDIA के सीईओ और एआई कंप्यूटिंग में जाने माने व्यक्ति जेन्सेन हुआंग ने भी पीएम मोदी के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोदी की एआई को समझने में काफी रुचि है। हुआंग ने कहा कि "मोदी एक बेहतरीन स्टूडेंट हैं, जो हमेशा टेक्नोलॉजी, एआई, भारत के लिए नई क्षमताएं और अवसर तलाशने के साथ भारतीय समाज और इंडस्ट्री पर प्रभाव के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।" हुआंग ने कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में देश के योगदान को मानते हए टेक्नोलॉजिकल टेलेंट की ग्लोबल पावर के तौर पर भारत की स्थिति की तारीफ की।

मोदी सरकार ने टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के साथ भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर भी ध्यान दिया है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत सरकार का सबसे ध्यान एआई पर है, जिसका उद्देश्य भारत के इंफ्रस्ट्रक्चर को एडवांस बनाना, इकोनॉमी को बूस्ट करना और लाखों नागरिकों के लिए टेक्नोलॉजी आसानी से उपलब्ध करवाना है। इस पहल ने Google और NVIDIA समेत ग्लोबल टेक दिग्गजों को आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री भारत डिजिटल और AI क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी करने का सोच रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PM Modi, Narender Modi, Google, Google CEO, Sunder Pichai, NVIDIA, Newyork

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.