ICC महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का जश्‍न मना रहा Google, बनाया खास Doodle

यह वर्ल्‍ड कप 2021 में खेला जाना था, लेकिन कोविड की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से टूर्नामेंट अब जाकर शुरू हो पाया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 10:58 IST
ख़ास बातें
  • डूडल में क्लिक करते ही वर्ल्‍ड कप से जुड़ी जानकारी डिस्‍प्‍ले होती है
  • उसी के ऊपर से क्रिकेट बॉल्‍स बायीं से दायीं ओर जाती हुईं नजर आती हैं
  • नीचे दि‍ए गए आइकन पर क्लिक करके इन्‍हें दोबारा प्‍ले किया जा सकता है

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंडिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्‍सा ले रही हैं।

Photo Credit: Google

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप (ICC Women's Cricket World Cup 2022) की शुरुआत आज से हो गई है। इसे सेलिब्रेट करते हुए गूगल (Google) ने खास डूडल (Doodle) बनाया है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के ‘बे ओवल' स्टेडियम से वर्ल्‍ड कप की शुरुआत हुई है। महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का यह 12वां एडिशन है, जो भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 6:30 बजे से शुरू हुआ। अपने डूडल में गूगल ने 6 महिला क्रिकेटरों को दर्शकों की मौजूदगी में खेलते हुए दिखाया है।

गूगल के होम पेज पर तैयार किए गए इस डूडल में क्लिक करते ही महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप से जुड़ी जानकारी डिस्‍प्‍ले होती है। उसी के ऊपर से क्रिकेट बॉल्‍स बायीं से दायीं ओर जाती हुईं नजर आती हैं। नीचे दि‍ए गए आइकन पर क्लिक करके इन्‍हें दोबारा प्‍ले किया जा सकता है। 

Google ने इसलिए भी डूडल के जरिए ICC महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2022 टूर्नामेंट को याद किया है, क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से इसमें देरी हुई है। इसे 2021 में खेला जाना था, लेकिन कोविड की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से टूर्नामेंट अब जाकर शुरू हो पाया है।  

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंडिया और बांग्लादेश शामिल हैं। 50 ओवर के मैच 6 जगहों पर खेले जाएंगे। 

आखिरी टूर्नामेंट की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2020 में अपने होम ग्राउंड में महिला T20 वर्ल्‍ड कप जीता था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 86 हजार से ज्‍यादा दर्शकों के सामने उसने इंडिया को शिकस्‍त दी थी। 50 ओवर की सीरीज में भी वह 6 बार की चैंपियन है और इस बार भी वर्ल्‍ड कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 
Advertisement

वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड ने वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए आज न्‍यूजीलैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। बे-ओवल में हो रहे इस मैच में सीमित संख्‍या में दर्शक मौजूद होंगे। गौरतलब है कि न्‍यूजीलैंड में कोव‍िड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। यहां एक दिन में 20,000 से अधिक केस रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ज्‍यादातर मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं। ऐसे में ग्राउंड में 10 फीसदी दर्शकों की ही अनुमति है। कोविड की वजह से टूर्नामेंट पर असर ना पड़े, इसके लिए कुछ प्‍लान्‍स भी बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर उन पर अमल किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: google, Google Doodle 2022, icc woman world cup, Newzealand
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  6. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  7. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  4. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  5. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  6. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  7. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  8. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  9. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  10. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.