मुनाफा बढ़ने के बाद भी इस बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी ने नौकरी से निकाल दिए 200 से ज्यादा कर्मचारी

GM ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कुछ प्रभावित कर्मचारियों को Slack चैनल के जरिए सूचित किया कि उनकी नौकरी “बिजनेस कंडीशंस” के कारण खत्म की जा रही है, न कि उनके परफॉर्मेंस की वजह से।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 16:34 IST
ख़ास बातें
  • शुक्रवार सुबह कुछ प्रभावित कर्मचारियों को Slack चैनल के जरिए सूचित किया
  • इसके पीछे “बिजनेस कंडीशंस” को कारण बताया गया
  • कुछ ही दिन पहले GM ने तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजे जारी किए थे

ये छंटनी GM में हाल के महीनों में हुई कई कटौतियों की एक और कड़ी है

General Motors (GM) ने शुक्रवार को सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी, जबकि कुछ ही दिन पहले कंपनी ने साल 2025 के लिए अपना प्रॉफिट गाइडेंस बढ़ाया था, जिससे उसके शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने 200 से ज्यादा सैलरीड स्टाफ को हटाया है, जिनमें ज्यादातर कर्मचारी मिशिगन के Warren Technical Center में काम कर रहे थे।

GM ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कुछ प्रभावित कर्मचारियों को Slack चैनल के जरिए सूचित किया कि उनकी नौकरी “बिजनेस कंडीशंस” के कारण खत्म की जा रही है, न कि उनके परफॉर्मेंस की वजह से। कंपनी के अंदरूनी सूत्रों ने ब्लूमबर्ग बताया (via detroitnews) कि यह निर्णय ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और डुप्लिकेट रोल्स को खत्म करने के लिए लिया गया है।

हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले GM ने तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने उम्मीद से अधिक मुनाफा दर्ज किया और पूरे साल के लिए प्रॉफिट फोरकास्ट भी बढ़ा दिया। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में पांच साल का सबसे बड़ा सिंगल-डे उछाल देखा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, लेऑफ्स मुख्य रूप से कंपनी के डिजाइन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में की गई है। कंपनी ने अपने ईमेल स्टेटमेंट में कहा, “हम अपनी कोर आर्किटेक्चरल डिजाइन इंजीनियरिंग क्षमता को मजबूत करने के लिए टीम स्ट्रक्चर को फिर से बना रहे हैं। इसी वजह से कुछ Computer-Aided Design (CAD) रोल्स को खत्म किया गया है। हम प्रभावित कर्मचारियों के प्रयासों और योगदान की सराहना करते हैं।”

ये छंटनी GM में हाल के महीनों में हुई कई कटौतियों की एक और कड़ी है। इस महीने की शुरुआत में भी कंपनी ने Pontiac स्थित अपने Hydrotec ब्रांड को बंद करते हुए कई सैलरीड कर्मचारियों को निकाला था। नवंबर 2024 में GM ने करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिनमें से 507 Warren Technical Center में तैनात थे। अगस्त 2024 में भी कंपनी ने अपने Software and Services Division से 1,000 से ज्यादा सैलरीड वर्कर्स को हटाया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GM, General Motors, GM Layoffs, Layoffs, Layoffs 2025
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.