मोबाइल प्रोसेसर बनाने वाली Qualcomm अब कार के लिए बनाएगी चिप, GM के साथ हुई डील

GM के Ultra Cruise सिस्टम में दो लैपटॉप के साइज़ का एक कंप्यूटर होगा। GM इस सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करेगी, और क्वालकॉम मुख्य चिप्स तैयार करेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 18:22 IST
ख़ास बातें
  • GM ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग फीचर के लिए Qualcomm से मिलाया हाथ
  • Ultra Cruise फीचर के लिए तीन चिप तैयार करेगी क्वालकॉम
  • सड़कों और फ्रीवे पर हैंड्स-फ्री ड्राइविंग का बेनिफिट देगा यह फीचर

GM ने CES 2022 में Silverado नाम के एक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को भी पेश किया है

जनरल मोटर्स (GM) ने अपनी लग्ज़री सेडान कार में 'Ultra Cruise' ड्राइवर असिस्ट फीचर के लिए Qualcomm के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस फीचर को पावर देने के लिए क्वालकॉम के तीन चिप्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फीचर को सबसे पहले कंपनी की अपकिंग फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार 'Celestiq' में इस्तेमाल किया जाएगा, जो अगले साल पेश की जाएगी।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट बताती है कि GM (जनरल मोटर्स) ने अपकमिंग फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार के लिए तैयार किए जाने वाले ड्राइवर असिस्ट फीचर के लिए Qualcomm के साथ हाथ मिलाया है। GM का कहना है कि यह 'अल्ट्रा क्रूज़' फीचर US (अमेरिका) और Canada (कनाडा) की 95% सड़कों और फ्रीवे पर ड्राइवर को हैंड्स-फ्री ड्राइविंग का बेनिफिट देगा, कुछ Tesla के ऑटोपायलट जैसे। यह जीएम की वर्तमान 'सुपर क्रूज़' फीचर से अलग है, जो केवल हाइवे पर काम करती है।

अल्ट्रा क्रूज़ के चीफ इंजीनियर जेसन डिटमैन (Jason Ditman) ने कहा, (अनुवादित) "यह एक सुपरवाइज़्ड सिस्टम है, इसलिए आपको [ड्राइवर को] अभी भी ध्यान देना होगा। लेकिन अनिवार्य रूप से हम जो कर रहे हैं वह ड्राइवर को बड़े पैमाने में हैंड्स-फ्री अनुभव देगा।"

सिस्टम में दो लैपटॉप के साइज़ का एक कंप्यूटर होगा। GM इस सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करेगी, और क्वालकॉम मुख्य चिप्स तैयार करेगी। इनमें दो प्रोसेसर चिप्स और एक चिप कार्यों को स्पीड देने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।
Advertisement

यह डील Qualcomm के लिए लीग से हटके है, क्योंकि कंपनी मुख्य रूप से मोबाइल फोन के लिए चिप्स तैयार करती आई है। हालांकि, क्वालकॉम पहले से ऑटोमेकर्स के लिए इंफोटेनमेंट सेंटर और 5G कनेक्टिविटी चिप्स तैयार करती आई है, लेकिन GM के लिए कंपनी सेल्फ-ड्राइविंग फीचर पर काम कर रही है।
Advertisement

Qualcomm सेल्फ ड्राइविंग चिप्स के लिए Nvidia और Intel के Mobileye के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में उतरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.