• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 1,000 किलोमीटर रेंज वाली यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 8 मिनट में होगी 80 प्रतिशत चार्ज!

1,000 किलोमीटर रेंज वाली यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 8 मिनट में होगी 80 प्रतिशत चार्ज!

GAC Aion इस साल सितंबर में Aion V मॉडल पर इस टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होगी।

1,000 किलोमीटर रेंज वाली यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 8 मिनट में होगी 80 प्रतिशत चार्ज!

GAC का दावा है कि Aion V सिंगल चार्ज में अधिकतम 1,000 किलोमीटर दौड़ने की क्षमता रखती है

ख़ास बातें
  • GAC के Aion ब्रांड ने अपने टेक्नोलॉजी इवेंट में दिखाई आगामी Aion V कार
  • सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है कंपनी
  • इवेंट में दिखाया फास्ट चार्जिंग डेमो
विज्ञापन
चीनी निर्माता GAC के इलेक्ट्रिक मोबालिटी ब्रांड Aion ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Aion V को पेश किया है। कार को पेश करने के साथ ही कंपनी ने अपनी बेहतरीन बैटरी टेक्नोलॉजी को भी पेश किया। इस कार में कथित तौर पर ग्रेफीन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जो मात्र 8 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज होने की क्षमता रखती है। इसमें कोई शक नहीं कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वर्तमान में मौजूद चार्जिंग आउटपुट की तुलना में यह बेहद तेज़ है। उदाहरण के लिए, लगभग इतना समय किसी नॉन-इलेक्ट्रिक कार के टैंक को फुल भरने में लगता है। निश्चित तौर पर लॉन्च होने के बाद यह टेक्नोलॉजी क्रांति ला सकती है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी खबरों पर फोकस करने वाली चीनी वेबसाइट CNEVPOST के अनुसार, Guangzhou Automobile Corporation (GAC) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Avion ने कथित तौर पर अपने टेक्नोलॉजी इवेंट पर आगामी Aion V इलेक्ट्रिक कार को दिखाया और साथ ही यह भी बताया कि इस कार में मौजूद ग्रेफीन बैटरी टेक्नोलॉजी के चलते बैटरी पैक को मात्र 8 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। यदि आप सोच रहे हैं कि केवल फास्ट चार्जिंग ही इसकी एकमात्र खासियत है, तो आप गलत हैं।

कंपनी के दावे अनुसार, इस कार की रेंज 1000 किलोमीटर है। हालांकि यह ग्रेफीन बैटरी टेक्नोलॉजी के आने वाले कुछ समय तक व्यावसायीकरण होना मुश्किल है। फिर भी, इसकी शुरुआत होना यह सकेंत है कि आने वाले कुछ सालों में हम रोड पर 1000 किलोमीटर की रेंज देने वाली गाड़ियों को भागते देख सकते हैं।

कंपनी ने दो तरह की टेक्नोलॉजी को दिखाया है, जिसमें 3C फास्ट चार्जिंग और 6C फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। पहले वाला चार्जर बैटरी पैक को 16 मिटन में 0-80 प्रतिशत और 10 मिनट में 30-80 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखता है और दूसरा चार्जर यही काम क्रमश: 8 मिनट और 5 मिनट में कर सकता है।

रिपोर्ट आगे कहती है कि GAC Aion इस साल सितंबर में Aion V मॉडल पर इस टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »