कार कंपनियों को गाड़ी में देने होंगे 6 एयरबैग, पूरे देश में इस दिन से लागू होगा नियम

M-1 कैटि‍गरी में वो कारें शामिल होती हैं, जिनमें ड्राइवर सीट के साथ कुल 8 सीटें मौजूद हों।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 20:41 IST
ख़ास बातें
  • 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा नियम
  • नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • इसी साल जनवरी में लाया गया था प्रस्‍ताव

कार कंपनियां विदेशों में निर्यात करते समय गाड़‍ियों में 6 एयरबैग्‍स लगा रही हैं, जबकि उन्‍हीं गाड़‍ियों को भारत में बेचने पर 2 या 4 एयरबैग्‍स ही दिए जाते हैं।

कार कंपनियों को अब गाड़‍ियों में न्‍यूनतम 6 एयरबैग देने होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह ऐलान करते हुए बताया है कि यह प्रस्‍ताव 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा। इसके तहत, M-1 कैटि‍गरी की यात्री कारों में कम से कम 6 एयरबैग अगले साल अक्‍टूबर से अनिवार्य हो जाएंगे। बीते कई दिनों से कहा जा रहा था कि केंद्र सरकार एयरबैग्‍स को लेकर जल्‍द बड़ा फैसला ले सकती है। अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोटर वीकल्‍स में सफर करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। 

भारतीय ऑटो इंडस्‍ट्री के सामने आ रही चुनौतियों पर भी गडकरी ने ध्‍यान दिया है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि सप्लाई चेन में आ रही परेशानियों को देखते हुए इस प्रस्ताव के लिए अगले साल की तारीख तय की गई है। अब 1 अक्‍टूबर 2023 से M-1 कैटि‍गरी की कारों में कम से कम 6 एयरबैग कार कंपनियों को देने होंगे। M-1 कैटि‍गरी में वो कारें शामिल होती हैं, जिनमें ड्राइवर सीट के साथ कुल 8 सीटें मौजूद हों।  
Advertisement
 

सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसी साल जनवरी में प्रस्ताव दिया था कि 1 अक्टूबर 2022 के बाद बनने वाली सभी M1 कैटि‍गरी की कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य किए जाएं। प्रस्ताव के अनुसार, इस कैटिगरी की कारों में दो तरफ तो साइड टोर्सो एयरबैग्स होने चाहिए जबकि दो तरफ कर्टेन-ट्यूब एयरबैग्स होने चाहिए। इसके अलावा दो फ्रंट एयरबैग होने का सुझाव दिया गया था। प्रस्‍ताव के लिए 1 अक्‍टूबर 2022 की डेडलाइन तय हुई थी, लेकिन ऑटो इंडस्‍ट्री के सामने आ रहीं चुनौतियों को देखते हुए यह प्रस्‍ताव अब अगले साल से लागू किया जाएगा। 
Advertisement

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीकल मैन्‍युफैक्‍चरर्स को सख्‍त हिदायत दी थी। उन्‍होंने कहा था कि दोहरा रवैया नहीं चलेगा। कार कंपनियां विदेशों में निर्यात करते समय गाड़‍ियों में 6 एयरबैग्‍स लगा रही हैं, जबकि उन्‍हीं गाड़‍ियों को भारत में बेचने पर 2 या 4 एयरबैग्‍स ही दिए जाते हैं। गडकरी ने कहा था कि सड़क सुरक्षा के मामलों में नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा था कि 6 एयरबैग्‍स लगाने से गाड़‍ियों की कीमतों में बड़ा उछाल नहीं आएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.