iPhone बनाने वाली Foxconn भारत में करेगी Rs 1200 करोड़ का निवेश, लगाएगी नया प्‍लांट

दुनिया में सबसे बड़े आईफोन निर्माता Foxconn ने भारत में विस्तार करने के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Foxconn ने भारत में विस्तार करने के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया।
  • Foxconn ने 1600 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तमिलनाडु में नया प्लांट बनाया
  • फॉक्सकॉन ने Vedanta ग्रुप के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर को खत्म किया है

Foxconn दुनिया के सबसे बड़े आईफोन निर्माता में से एक है।

Photo Credit: Foxconn

दुनिया में सबसे बड़े आईफोन निर्माता Foxconn ने भारत में विस्तार करने के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने एचसीएल ग्रुप के साथ साझेदारी में चिप असेंबली और टेस्टिंग प्लांट स्थापित करने के लिए यह फैसला लिया है। इस कदम के साथ भारत में बढ़ती सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री और Foxconn की ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करना है। खास बात यह है कि फॉक्सकॉन के सीईओ लियू यंग-वे को हाल ही में भारत के प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Foxconn का यह फैसला नवंबर 2023 में पिछली घोषणा के बाद आया है, जहां कंपनी ने इसी तरह के कदम के लिए अपनी सहायक कंपनी Hon Hai Technology इंडिया मेगा डेवलपमेंट के जरिए 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश की घोषणा की थी। हालांकि, फॉक्सकॉन ने Vedanta ग्रुप के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर को खत्म किया है, लेकिन भारत में अपनी विस्तार के प्लान के साथ लगातार निवेश और साझेदारी कर रहा है।

इस निवेश के अलावा Foxconn अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत सरकार और स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने वेदांता ग्रुप के साथ अपने साझेदारी को खत्म करते हुए एचसीएल ग्रुप के साथ साझेदारी में चिप पैकेजिंग और टेस्टिंग फेसिलिटी के लिए 37.2 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की थी

Foxconn ने 1600 करोड़ रुपये के निवेश के साथ चैन्नई के पास कांचीपुरम जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट प्लांट स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ भी साझेदारी की है। यह प्लांट Foxconn के भारत में आईफोन असेंबली कैंपस के साथ मौजूदा ऑपरेशन में सुधार करेगा। Foxconn के ये निवेश सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए ग्लोबल सेंटर बनने की भारत की महत्वाकांक्षाओं को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Foxconn, chip plant, HCL Group, iPhone manufacturer

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.