750 km तक की रेंज के साथ आएगी Foxconn की ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें खासियतें

Foxconn ने अपने टेक डे (Tech Day) इवेंट में इलेक्ट्रिक लग्ज़री सेडान कार Model E, इलेक्ट्रिक एसयूवी Model C और एक ट्रांज़िट बस Model T को दिखाया।

750 km तक की रेंज के साथ आएगी Foxconn की ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें खासियतें

Foxconn ने दो इलेक्ट्रिक कारों के अलावा एक इलेक्ट्रिक ट्रांज़िट बस भी तैयार की है

ख़ास बातें
  • Foxconn ने Model C, Model E और Model T प्रोटोटाइप को दिखाया
  • इनमें से दो इलेक्ट्रिक कार और एक इलेक्ट्रिक बस है
  • Model C और Model E इलेक्ट्रिक कार में मिलेगी क्रमश: 700 और 750 km की रेंज
विज्ञापन
ताइवानी कंपनी Foxconn ने तीन प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicles) का ऐलान किया है और साथ ही इनके डिज़ाइन से भी पर्दा उठा दिया है। हालांकि इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाना अभी बाकी है। इन तीनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ताइवान स्थित यूलॉन मोटर्स (Yulon Motors) के साथ साझेदारी के तहत तैयार किया गया है, जो अपने घरेलू बाजार के लिए मित्सुबिशी (Mitsubishi) और निसान (Nissan) की कारों को तैयार करती है। कंपनी द्वारा पेश किए गए तीनों प्रोटोटाइप में दो इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) और एक इलेक्ट्रिक बस (Electric Bus) है।

Foxconn ने अपने टेक डे (Tech Day) इवेंट में इलेक्ट्रिक लग्ज़री सेडान कार Model E, इलेक्ट्रिक एसयूवी Model C और एक ट्रांज़िट बस Model T को दिखाया। मॉडल सी को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने अपने ओपन प्लेटफॉर्म पर बनाया है। मॉडल सी की चार मुख्य विशेषताएं हैं - इसका शेप, स्पेस, पावर और एनर्जी की खपत।

Model C में 2.86 मीटर के व्हीलबेस मिलेगा और यह 5+2 सीटर अच्छे स्पेस और पर्याप्त स्टोरेज स्पेस से लैस होगी। मॉडल सी कंपनी के दावे अनुसार, 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है और यह सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर की रेंज देगी।


वहीं, बात करें Model E की, तो Foxconn ने इटेलियन डिज़ाइन ब्रांड Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया है। इस लग्ज़री फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान कार पीछे की सीट की जगह एक समर्पित मोबाइल कार्यालय में तब्दील हो सकती है। आराम के अलावा यह परफॉर्मेंस में भी दमदार होगी। यह कार 2.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 750 किलोमीटर होगी।
 
vil41b8

Model T एक स्टाइलिश शहरी बस है। मॉडल टी ने ऑटोमोटिव रिसर्च एंड टेस्टिंग सेंटर (एआरटीसी) टेस्टिंग में 200,000 किलोमीटर का टेस्टऔर 1,000 घंटे से अधिक समय का पावर टेस्ट पूरा किया है। एनर्जी की खपत और मजबूती के मामले में, Model की बैटरी 400 किलोमीटर से अधिक की रेज में 400 डिग्री तक के तापमान का सामना कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »