Apple के iPhones बनाने वाली कंपनी Foxconn की इलेक्ट्रिक कार की प्री-बुकिंग इस साल होगी शुरू!

कंपनी के ईवी प्लेटफॉर्म का नाम MIH Open Platform है, जो नई इलेक्ट्रिक कारों को विकसित करने के लिए OEMs के लिए एक ओपन-सोर्स समाधान है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 21:05 IST
ख़ास बातें
  • इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है Foxtron Model C की प्री-बुकिंग
  • पिछले साल Foxconn Technology Day में किया था कॉन्सेप्ट पेश
  • अगले साल की पहली छिमाही में बड़े पैमाने पर शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

Foxconn ने पिछले साल अपने कई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था

2021 में अपनी कॉन्सेप्ट कार को दुनिया के सामने पेश करते हुए Apple के लिए iPhones का निर्माण करने वाली ताइवानी कंपनी Foxconn ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री लेने फैसला लिया था। इन तीन इलेक्ट्रिक कारों में से एक Foxtron Model C ईवी थी, जिसे इस साल प्री-ऑर्डर के लिए पेश किए जाने की खबर है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 kmph की स्पीड लगभग 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV कार है।

Gizmochina के अनुसार, Foxconn ने Foxtron Model C इलेक्ट्रिक कार को 18 अक्टूबर 2021 को पेश किया था और अब ब्रांड इसे इस साल के Foxconn Technology Day में प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर सकता है, जो 18 अक्टूबर को आयोजित होना है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि मॉडल सी एसयूवी के प्री-ऑर्डर शुरू करने के बाद कंपनी इस कार को अगले साल की पहली छिमाही में बड़े पैमाने पर बनाना शुरू करेगी।
Advertisement

इसकी खासियतों की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि Model C शून्य से 100 km/h की स्पीड को मात्र 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें AWD ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो 400 hp की मैक्सिमम पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। फिलहाल कंपनी ने इसकी रेंज के बारे में जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट कहती है कि कंपनी के ईवी प्लेटफॉर्म का नाम MIH Open Platform है, जो नई इलेक्ट्रिक कारों को विकसित करने के लिए OEMs के लिए एक ओपन-सोर्स समाधान है। ताइवान की कंपनी भी इसी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी कार बना रही है और इसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा OEMs को साझेदार बनाना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Foxconn, Foxtron Model C, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.