फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल 18 दिसंबर से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2016 13:48 IST
ख़ास बातें
  • एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी
  • फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 21 दिसंबर तक चलेगी
  • टॉप 10 ग्राहकों को हॉलीडे ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा
बिग दिवाली सेल के बाद, फ्लिपकार्ट आने वाली छुट्टियों में अपनी बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन कर रही है। ई-कॉमर्स दिग्गज 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बिग शॉपिंग डेज़ सेल आयोजित करेगी। इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट ने ऐलान किया है कि ग्राहकों को बिग शॉपिंग डेज़ सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने एक विन-विन ऑफर भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस ऑफर के तहत यूज़र को साइट पर मुफ्त शॉपिंग करने का ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा, सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले टॉप 10 ग्राहकों को यूरोप, श्री लंका, अंडमान, मॉरीशस या हिमाचल प्रदेश की एक हॉलीडे ट्रिप जीतने का मौका भी मिलेगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ने अभी चार दिन तक चलने वाली बि शॉपिंग डेज़ सेल में दिए जाने वाले ऑफर के बारे में नहीं बताया है। इस सेल में मोटो ई3, सैमसंग गियर फिट 2 और वीयू टीवी सेट पर छूट मिल सकती है। इसके अलावा बिग शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन लॉन्च पर एक्सचेंज व डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा सकता है। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन मई में किया था और उस समय ऐप्पल वॉच व सोनी प्लेस्टेशन 4 जैसे डिवाइस पर छूट मिली थी।

अक्टूबर में बिग बिलियन डे त्यौहारी सेल के दौरान फ्लिपकार्ट ने करीब 1,000 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया था। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के मुताबिक इस सेल में ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की वजह से 150 करोड़ रुपये बचाने का मौका भी मिला।
Advertisement

अगर आप पहली बार फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि बिग शॉपिंग डेज़ सेल से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें व अपना फोन नंबर वेरिफाई कर लें। फटाफट चेकआउट के लिए अपने कार्ड और एड्रेस की जानकारी पहले से भरकर रखें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  2. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  3. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  4. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  5. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  6. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  7. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  8. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  9. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  10. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.