Flipkart को सेल्स बढ़ने के बावजूद हुआ 7,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

फ्लिपकार्ड की बिजनेस-टु-बिजनेस यूनिट Flipkart India और B2C ई-कॉमर्स यूनिट Flipkart Internet से यह लॉस जुड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart India और Flipkart Internet से यह लॉस जुड़ा है
  • इसमें फ्लिपकार्ट ग्रुप की फर्मों Myntra, Instakart का प्रदर्शन शामिल है
  • फेस्टिव सेल में बिक्री के लिहाज से कंपनी आगे रही है

कंपनी की नेट इनकम पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20 प्रतिशत बढ़कर 61,836 करोड़ रुपये रही

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Flipkart का फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 7,800 करोड़ रुपये से अधिक का लॉस हुआ है। इसकी बिजनेस-टु-बिजनेस यूनिट Flipkart India और  B2C ई-कॉमर्स यूनिट Flipkart Internet से यह लॉस जुड़ा है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में इन दोनों यूनिट्स का कुल नुकसान लगभग 5,352 करोड़ रुपये का था। 

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, ऑनलाइन बिजनेस-टु-कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स रखने वाली Flipkart Internet का लॉस बढ़कर 4,399 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में 2,907 करोड़ रुपये का था। इसमें फ्लिपकार्ट ग्रुप की फर्मों Myntra और  Instakart का प्रदर्शन शामिल है। बिजनेस-टु-बिजनेस यूनिट Flipkart India (पहले Walmart India) का लॉस भी बढ़ा है। इसे 3,413 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो इससे पहले फाइनेंशियल ईयर में 2,445.6 करोड़ रुपये का था। हालांकि, फ्लिपकार्ट की नेट इनकम पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 61,836 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसमें Flipkart India का योगदान 51,176 करोड़ रुपये और Flipkart Internet का लगभग 10,660 करोड़ रुपये है।

फ्लिपकार्ट का संयुक्त रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में 51,465 करोड़ रुपये रहा। इसमें Flipkart India और Flipkart Internet की हिस्सेदारी क्रमशः 43,349 करोड़ रुपये और 8,116 करोड़ रुपये की थी। इस बारे में कंपनी को भेजे गए प्रश्न का उत्तर नहीं मिला। मार्केट रिसर्च फर्म Redseer ने बताया कि देश में फेस्टिव सीजन के दौरान कुल सेल्स में कंपनी रही है। 

सितंबर में हुई फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की कुल सेल्स में से फ्लिपकार्ट ने लगभग 24,800 करोड़ रुपये की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू हासिल की थी। कंपनी ने कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पर हैंडलिंग फीस लगानी शुरू की है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और ऐप पर यूजर के कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑप्शन को चुनने पर 5 रुपये की फीस दिख रही है। फ्लिपकार्ट पर अभी विशेष प्राइस रेंज के प्रोडक्ट्स के लिए शिपिंग कॉस्ट चुकानी पड़ती है। Flipkart Plus निशान वाले प्रोडक्ट की ऑर्डर वैल्यू 500 रुपये से कम होने पर 40 रुपये की डिलीवरी फीस देनी होती है। हालांकि, वास्तविक कॉस्ट सेलर पर निर्भर करती है। ऑर्डर की वैल्यू 500 रुपये से अधिक होने पर शिपिंग कॉस्ट नहीं लगती। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बताया गया है कि सभी COD ऑर्डर्स पर 5 रुपये की फीस ली जाएगी और इसमें डिलीवरी फीस शामिल नहीं होगी। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Revenue, Consumer, Flipkart, Market, GMV, festive, Sales, Wallmart, products, Business

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.