फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन सेलः इन हैंडसेट पर मिलने वाली है बड़ी छूट

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) 14 मई से एक और सेल आयोजित करने वाली है। यह सेल कंपनी की दसवीं सालगिरह के मौके पर आयोजित की जा रही है और इसे फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल का नाम दिया गया है। Flipkart Big 10 Sale 14 मई से 18 मई तक चलेगी।

फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन सेलः इन हैंडसेट पर मिलने वाली है बड़ी छूट
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिग 10 सेल का आगाज़ 14 मई को होगा
  • मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरी सेल 15 मई से शुरू होगी
  • सेल से पहले फ्लिपकार्ट द्वारा ऑफर के बारे में जानकारी दी गई है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) 14 मई से एक और सेल आयोजित करने वाली है। यह सेल कंपनी की दसवीं सालगिरह के मौके पर आयोजित की जा रही है और इसे फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल का नाम दिया गया है। Flipkart Big 10 Sale 14 मई से 18 मई तक चलेगी। ज़्यादातर ग्राहक इस किस्म की सेल का इंतज़ार सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने के लिए करते हैं। हम आपको बता दें कि मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरी सेल 15 मई से शुरू होगी। संभव है कि आपने नया मोबाइल खरीदने का मन बनाया हो। ऐसे में आपकी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट उन हैंडसेट ब्रांड और स्मार्टफोन के लिस्ट जारी कर दिए हैं जिनपर सेल के दौरान बड़ी छूट मिलेगी।

सेल से पहले फ्लिपकार्ट द्वारा उन ऑफर के बारे में जानकारी दी गई है जो स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध होंगे। बताया गया है कि सेल के दौरान ऐप्पल, सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला, गूगल और लेनोवो जैसे प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

गूगल पिक्सल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। सेल में इस हैंडसेट पर 13,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (2017) पर कंपनी 3,000 रुपये की छूट देगी। इस तरह से 64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग के इस फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम हो जाएगी।

अगर आप मोटोरोला मोटो जी5 प्लस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। कंपनी की ओर से कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, यानी 14,999 रुपये में मोटो जी5 प्लस आपका हो जाएगा।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट 15 मई को शाओमी रेडमी नोट 4 की अब तक की सबसे बड़ी सेल आयोजित करेगी। फ्लिपकार्ट बिग10 सेल में ग्राहक अपने पुराने फोन एक्सचेंज करके ज़्यादा फायदा उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें ओप्पो और वीवो के सेल्फी फोन खरीदने होंगे। जानकारी दी गई है कि ग्राहकों को एक्सचेंज में 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
 

ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन पर छूट

ग्राहक ओप्पो एफ1एस रोज़ गोल्ड (17,990 रुपये) और ओप्पो एफ3 प्लस (30,990 रुपये) के साथ पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 5,000 रुपये की छूट पा सकेंगे। वीवो वी5 (17,980 रुपये) और वीवो वी5 प्लस (25,990 रुपये) के साथ एक्सचेंज में अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। ओप्पो एफ1 एस (गोल्ड/ग्रे), ओप्पो ए57, वीवो वी5एस और ओप्पो एफ3 के साथ अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा ओप्पो ए37, वीवो वाई66, वीवो वाई53, वीवो वाई55एस को खरीदने के दौरान पुराने फोन पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।  

इसके अलावा भी कई लोकप्रिय हैंडसेट की कीमत में कटौती की जाएगी..
इस मौके पर सैनसुई हॉरिज़न 2 को 4,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। पैनासोनिक एलुगा रे 6,999 रुपये में पहली बार उपलब्ध होगा। बिग 10 सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी के साथ साझेदारी की है। इसलिए, क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर कैशबैक मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Big 10 Sale, Flipkart, Internet, Ecommerce, Flipkart sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »