फ्लिपकार्ट ऑल एक्सेस सेलः स्मार्टवॉच, पावरबैंक और हार्ड डिस्क जैसे प्रोडक्ट पर छूट

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 11:45 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार से ऑल एक्सेस सेल की शुरुआत हुई है
  • इस सेल में ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी सस्ते में खरीद पाएंगे
  • फोनपे वॉलेट के ज़रिए पेमेंट करने पर 25 फीसदी वॉलेट कैशबैक दिया जा रहा है
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार से ऑल एक्सेस सेल की शुरुआत हुई है। बुधवार तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी सस्ते में खरीद पाएंगे। सेल के तहत एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, पावर बैक, मैमोरी कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट की ओर से फोनपे वॉलेट के ज़रिए पेमेंट करने पर 25 फीसदी वॉलेट कैशबैक दिया जा रहा है। एक नज़र फ्लिपकार्ट ऑल एक्सेस सेल के बेहतरीन ऑफर पर।
Advertisement

डब्ल्यूडी एलीमेंट्स 2.5 इंच 2 टीबी एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव अभी फ्लिपकार्ट पर 5,799 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर इसकी कीमत 8,550 रुपये रहती है। अगर आपको स्टोरेज के लिए और भी पोर्टेबल प्रोडक्ट की ज़रूरत है तो आप सैनडिस्क अलट्रा डुअल 16 जीबी 3.0 ऑन द गो पेनड्राइव 667 रुपये (आम तौर पर कीमत 850 रुपये) में खरीद सकते हैं। सेनडिस्क अल्ट्रा 16 जीबी माइक्रोएसडीएचसी क्लास 10 की कीमत 909 रुपये रखी गई है, जबकि आमतौर पर यह वेबसाइट पर 1,220 रुपये में मिलता है।

असूस ज़ेनवॉच 2 सिल्वर कवर (रबर स्ट्रैप) अभी 9,900 रुपये में मिल रहा है जो आमतौर पर 10,900 रुपये में मिलता है। इसके अलावा वेबसाइट पर स्मार्टवॉच के अन्य वेरिएंट पर करीब 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
Advertisement

लॉजिटेक बी175 वायरलेस माउस 549 रुपये में आपका हो जाएगा। वहीं, आईप्रो आईपी1042 पावरबैंक 10400 एमएएच 649 रुपये में मिल रहा है जबकि आमतौर पर यह 2,799 रुपये में उपलब्ध होता है। इसके अलावा ग्राहक लेनोवो के6 पावर के लिए आईकॉपर्टिनो मोबाइल फोन कवर 349 रुपये में खरीद सकते हैं जो आमतौर पर 799 रुपये में मिलता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.