पहले इलेक्ट्रिक विमान ने पूरी की 130KM की उड़ान, खर्च आया 700 रुपये से भी कम

Beta टेक्नोलॉजीज के Alia CX300 पहले इलेक्ट्रिक विमान ने यात्रियों के साथ उड़ान भरी

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2025 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Beta टेक्नोलॉजीज के Alia CX300 इलेक्ट्रिक विमान ने उड़ान पूरी की।
  • विमान ने ईस्ट हैम्पटन से अमेरिका के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट तक उड़ान भरी।
  • विमान ने मात्र 30 मिनट में करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय की।

Alia CX300 इलेक्ट्रिक विमान ने उड़ान भरी।

Photo Credit: Beta Technologies

Beta टेक्नोलॉजीज के Alia CX300 पहले इलेक्ट्रिक विमान ने यात्रियों के साथ उड़ान भरी, जो कि एयरक्राफ्ट इतिहास में पहली बार हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस माह की शुरुआत में विमान ने ईस्ट हैम्पटन से अमेरिका के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट तक उड़ान भरी, जिसमें 4 यात्री सवार थे और इसने मात्र 30 मिनट में करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मात्र 700 रुपये से भी कम खर्च
Advertisement
इलेक्ट्रिक फ्लाइट की लागत सिर्फ 694 रुपये थी, जबकि इसी यात्रा को पूरा करने वाले हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन की लागत करीब 13,885 रुपये थी। इसके अलावा नॉयज करने वाले इंजन और प्रोपेलर की कमी के चलते यात्रा के दौरान यात्री आराम से बातचीत कर पा रहे थे।

बीटा टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और सीईओ काइल क्लार्क ने कहा कि "यह एक 100% इलेक्ट्रिक एयरप्लेन है जिसने यात्रियों के साथ ईस्ट हैम्पटन से JFK तक उड़ान भरी है, जो न्यूयॉर्क पोर्ट अथॉरिटी और न्यूयॉर्क में पहली बार था। हमने 35 मिनट में 70 नोटिकल मील (लगभग 130 किलोमीटर) की दूरी तय की। इसे चार्ज करने और उड़ान भरने में हमें करीब 8 डॉलर का फ्यूल खर्च करना पड़ा। हालांकि, पायलट और हवाई जहाज के लिए भुगतान अलग होता है, लेकिन यह काफी किफायती है।" कंपनी के अनुसार, CX300 द्वारा प्रदान किए जाने वाला कंफर्ट और सुविधा इलेक्ट्रिक एयर ट्रैवल को यात्रियों के बीच लोकप्रिय बना सकती है।
Advertisement

FAA की मंजूरी का इंतजार
Beta Technologies की स्थापना 2017 में हुई थी और यह वर्मोंट में स्थित है। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन, सर्टिफिकेशन और कमर्शियलाइजेशन को तेज करने के लिए 318 मिलियन डॉलर का फंड रेज किया था। बीत 6 सालों से कंपनी सामान्य टेकऑफ और लैंडिंग CX300 मॉडल और इसके Alia 250 eVTOL दोनों पर काम कर रही है। कंपनी साल के आखिर तक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) सर्टिफिकेशन पाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। एक बार चार्ज करने पर 250 नोटिकल मील तक उड़ान भरने वाले बीटा एयरप्लेन के साथ कंपनी का दावा है कि यह शहरों के बीच छोटी यात्राओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि बीटा टेक्नोलॉजीज फ्लाइंग टैक्सी सेगमेंट में एकमात्र कंपनी नहीं है। बीते महीने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का प्लान बनाने वाली कमैटी ने आर्चर एविएशन को इवेंट के लिए ऑफिशियल एयर टैक्सी प्रोवाइडर के तौर पर बनाया। एलए 2028 में दर्शक शहर के ट्रैफिक से बचकर स्टाइलिश तरीके से यात्रा कर सकेंगे। हालांकि आर्चर एविएशन को अभी तक FAA द्वारा सर्टिफिकेशन नहीं मिला है, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि वह 2026 तक अपने एलए नेटवर्क ऑपरेशन शुरू कर देगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.