इनकम टैक्स (आयकर) रिटर्न ऑनलाइन फाइल करना है तो इन वेबसाइट की मदद लें, Income Tax Returns Can Be Filed Online Through These Websites

भारत में इनकम टैक्स (आयकर) रिटर्न ऑनलाइन फाइल करना बेहद ही आसान है। बस इनमें से किसी एक वेबसाइट पर जाकर इनकम टैक्स (आयकर) रिटर्न ई–फाइल कर सकते हैं।

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 अगस्त 2017 13:35 IST
जब भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बात आती है तो ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि इस काम को चार्टर्ड अकाउंटेंट ही करें तो बेहतर। पर हकीकत कुछ और ही है। बाकी सरकारी सेवाओं की तरह टैक्स फाइल करना भी बेहद ही आसान है, अगर आप इसे ऑनलाइन फाइल करें। चाहे आप अपनी कंपनी चलाते हों जिसका टैक्स फाइल करने के लिए सीए की जरूरत पड़े या फिर किसी कंपनी में काम करते हैं। दोनों ही नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके बेहद ही आसानी से अपना टैक्स ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं। इस साल आईटी रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अगर आपने अभी तक इसे फाइल नहीं किया तो इंतज़ार किसका।

आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर
Advertisement
पिछले साल की तुलना में इस साल आयकर विभाग की वेबसाइट में बहुत सुधार किया गया है। अब यह ज़्यादा परेशान करने वाला नहीं नज़र आता। वेबसाइट की डिजाइन में सुधार किया गया है। इस पर टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान हो गया है। खासकर यह उन नौकरीपेशा लोगों के लिए और भी आसान है जिन्हें एक फॉर्म डाउनलोड करने की जरूरत है और फिर उस पर कंपनी द्वारा दिए गए फॉर्म -16 के डिटेल को कॉपी और पेस्ट करना है। अगर आपका टैक्स फाइलिंग थोड़ा ज्यादा पेंचीदा है तो यह वेबसाइट आपके लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। लेकिन आपको पता है कि कौन सा फॉर्म डाउनलोड करना है और प्रक्रिया कैसे पूरी होगी तो दायीं तरफ दिख रहे डाउनलोड सेक्शन में किसी एक इनकम टैक्स रिटर्न लिंक पर क्लिक करें। आप फॉर्म डाउनलोड करें, सारे डिटेल भर लें, फिर एक अकाउंट क्रिएट करके अपना इनकम टैक्स रिटर्न साइट पर भर दें।

थर्ड पार्टी वेबसाइट
Advertisement
कई प्राइवेट कंपनियां आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में मदद करती हैं, लेकिन उनकी मदद लेने से पहले आपको कुछ बातें दिमाग में रखनी चाहिए। सबसे पहले यह बात कि आप अपनी कमाई का पूरा ब्योरा एक प्राइवेट कंपनी से शेयर कर रहे हैं। भले ही कंपनियां यह दावा करती हैं कि ये डेटा कभी सार्वजनिक नहीं किए जांएगे, पर इसकी संभावना तो हमेशा बनी ही रहेगी। दूसरी बात, कुछ वेबसाइट इन सर्विसेज के लिए एक रकम लेती हैं। चाहे आपने इन वेबसाइट के जरिए आप इनकम टैक्स रिटर्न खुद ही फाइल क्यों ना किया हो। यह एक अच्छी डील नहीं है। कुछ वेबसाइट आपको एक रकम में चार्टड अकाउंटेंट की सेवाएं प्रदान कराती हैं जो वाजिब नहीं नज़र आता। कुछ वेबसाइट ऐसी भी हैं जो पूरी फाइलिंग प्रोसेस की डिटेल गाइड देती हैं। हमारा सुझाव होगा कि आप इन वेबसाइट पर उपलब्ध सभी मेटेरियल को एक बार देख लें।
ClearTax
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए ClearTax एक बेहतरीन विकल्प है। इस वेबसाइट पर फाइलिंग प्रोसेस का डिटेल गाइड मौजूद है और इसका डिज़ाइन भी शानदार है। अगर आपकी कंपनी फॉर्म-16 का पीडीएफ फाइल देती है तो आप उस फाइल को इस वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद फाइल में मौजूद सभी अहम जानकारियां अपने आप ही निकाल ली जाएंगी। यह रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को और आसान बनाता है। और खुद ही रिटर्न फाइल करने के लिए कोई कीमत भी नहीं चुकानी पड़ती। ClearTax वेबसाइट CA की मदद भी मुहैया कराती है।

Taxspanner
Advertisement
Taxspanner पर आपको कोई भी सेवा मुफ्त में नहीं मिलेगी। अगर आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सीए की ज़रूरत है तो आप एक बार इस वेबसाइट पर जरूर जाएं। अगर आप खुद ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले हैं तो यह एक अच्छा विकल्प नहीं है, क्योंकि आपको इस वेबसाइट को इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 249 रुपये देना ही होगा। हालांकि, हमें Taxspanner इसके अच्छे डिजाइन के कारण पसंद आया। इसके अलावा वेबसाइट पर मौजूद गाइड को पढ़कर समझ पाना भी बेहद आसान था। इस वेबसाइट के जरिए आप अपना सीए भी रख सकते हैं। वैसे यह हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन आपको एक फुल-टाइम सीए की जरूरत है और आपको नहीं पता कि क्या करें, तो यह अच्छा विकल्प नज़र आता है।

अन्य विकल्प
Advertisement
वैसे तो इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं जो आपको टैक्स रिटर्न ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा देती हैं। वैसे अभी तक हमें कोई ऐसा अनोखा फीचर नज़र नहीं आया जिसका जिक्र जरूरी है। अगर आप Taxspanner पर पैसा नहीं खर्चना चाहते व ClearTax के अलावा भी कुछ और वेबसाइट देखना चाहते हैं तो इन तीन साइट को जरूर देखें:

H&R Block
Advertisement
H&R Block का डिज़ाइन अच्छा है। यह एक फ्री वेबसाइट है। यहां गाइड के अलावा सीए की सुविधा भी उपलब्ध है। पहली नज़र में यह ClearTax का अच्छा विकल्प नज़र आता है।

MyTaxCafe
MyTaxCafe बहुत हद तक वैसा ही है। इसका डिज़ाइन इतना शानदार है कि आईटी रिटर्न फाइल करना और भी आसान हो जाता है। हालांकि, इस वेबसाइट पर फॉर्म-16 को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने का विकल्प नहीं मौजूद है।

MyITReturn
MyITReturn का इंटरफेस भी बहुत ही क्लीन है। अगर आप खुद ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये उनलोगों के लिए अच्छी वेबसाइट है जो फ्रीलांसर हैं या फिर जिनकी कमाई भारत के बाहर से भी हुई है। वेबसाइट पर स्पेशल पेड टियर मौजूद है जिसका इस्तेमाल भारत के बाहर से हुई कमाई का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.