• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ई कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल्स बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा, टॉप पर फ्लिपकार्ट

ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल्स बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा, टॉप पर फ्लिपकार्ट

इस वर्ष की फेस्टिव सेल्स में देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 62 प्रतिशत की रही

ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल्स बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा, टॉप पर फ्लिपकार्ट
ख़ास बातें
  • Flipkart के पास Myntra और Shopsy जैसी कंपनियों भी हैं
  • पिछले वर्ष की तुलना में ऑनलाइन सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
  • मोबाइल फोन्स की सेल्स लगभग सात प्रतिशत बढ़ी है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन सेल्स के लिहाज से अच्छा रहा है। इन कंपनियों की सेल्स में वार्षिक आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की रही। इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट सबसे आगे रही। Flipkart के पास Myntra और Shopsy जैसी कंपनियों भी हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Redseer ने बताया, "हमने फेस्टिव सीजन सेल्स लगभग 83,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान दिया था और यह ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक रही है, जो हमारे अनुमान से लगभग नौ प्रतिशत कम है। हालांकि, यह आंकड़ा भी काफी अधिक है। वार्षिक आधार पर सेल्स में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।" इस वर्ष की फेस्टिव सेल्स में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 62 प्रतिशत की रही। फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की GMV में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 62 प्रतिशत की थी। पिछली सेल्स की तरह फ्लिपकार्ट ने मार्केट में अपनी मजबूत पोजिशन को बरकरार रखा है।  

पिछले वर्ष की तुलना में ऑनलाइन सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। इसमें फैशन सेगमेंट वार्षिक आधार पर लगभग 32 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ आगे रहा। मोबाइल फोन्स की सेल्स लगभग सात प्रतिशत बढ़ी है। अप्लायंसेज सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की सेल्स में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फेस्टिव सीजन सेल में मोबाइल फोन्स की हिस्सेदारी अधिक रही। इसके बाद दूसरे स्थान पर फैशन सेगमेंट है। नए फोन को खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे अधिकतर लोगों ने फेस्टिव सीजन सेल्स के पहले सप्ताह में खरीदारी की थी। इसके बाद कम एवरेज सेलिंग प्राइस वाले आइटम्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। 

देश में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इन लोगों की संख्या में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। टियर 2 और अन्य शहरों में कस्टमर्स की संख्या लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है। ई-कॉमर्स और रिटेल कंपनियों की साइट्स पर 12 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑर्डर दिए हैं। फेस्टिव सीजन सेल्स में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को अपनी वार्षिक बिक्री का बड़ा हिस्सा मिलता है और इस वजह से ये कंपनियां इस सेल्स के दौरान अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्काउंट के साथ ही अन्य ऑफर की भी पेशकश करती हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »