FASTag लागू होने से पहले जानें कुछ जरूरी बातें

FASTag: फास्ट टैग देशभर में 15 दिसंबर से लागू हो जाएगा। आइए आपको How to Recharge FASTag आदि बातों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2019 23:01 IST
ख़ास बातें
  • फास्ट टैग को कहां से करें रीचार्ज जानें
  • FASTag पहले 1 दिसंबर से होना था लागू
  • Airtel Payments Bank और Paytm पर ऑनलाइन कर सकते हैं FASTag Recharge

How to Recharge FASTag: फास्ट टैग को ऐसे करें रीचार्ज

Photo Credit: Twitter/ IHMCL

FASTag: फास्ट टैग देशभर में 15 दिसंबर से लागू हो जाएगा, यह एक सिस्टम है जो कैशलेस टॉल पेमेंट के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 23 सर्टिफाइड बैंक के साथ पार्टनरशिप की है जिससे की लोगों को आसानी से फास्ट टैग उपलब्ध कराया जा सके। याद करा दें कि फास्ट टैग (FASTag) को पहले 1 दिसंबर से देशभर में लागू किया जाना था। फास्ट टैग के बारे में आइए आपको विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

How to get a FASTag: कैसे खरीद सकते हैं फास्ट टैग

भारत में प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां नए वाहनों के साथ डिफॉल्ट रूप से FASTag RFID टैग दे रही हैं। यदि आपने हाल ही में नया वाहन नहीं खरीदा है तो आप विभिन्न माध्यमों के जरिए भी FASTag को खरीद सकते हैं। क्लास 4 वाहन जैसे कि कार, जीप और वैन के लिए फास्ट टैग को Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank या State Bank of India (SBI) बैंक के ऑनलाइन पोर्टल से खरीद सकते हैं। Airtel Payments Bank, Amazon और Paytm भी FASTag को बेच रहे हैं।
Advertisement

अगर आप फास्ट टैग को ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की तस्वीर को अपलोड करना होगा। Airtel Payments Bank एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए फास्ट टैग को 450 रुपये में बेच रहा है, इसमें 200 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट, 100 रुपये (वन-टाइम टैग कॉस्ट) और 150 रुपये का न्यूनतम बैलेंस मिलता है। साथ ही 150 रुपये तक का कैशबैक भी है।

Paytm पर फास्ट टैग 500 रुपये का मिल रहा है, इसमें 100 रुपये फास्ट टैग की कीमत, 250 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 150 रुपये का न्यूनतम बैलेंस मिलता है।
Advertisement
 

Where to recharge a FASTag: फास्ट टैग को कहां से करें रीचार्ज

फास्ट टैग खरीदने के बाद आप अपने वाहन के विंडस्क्रीन पर इसे लगाएं। इसके बाद अपने बैंक अकाउंट से इसे लिंक कर लें ताकि जैसे ही आप टॉल प्लाज़ा से गुजरेंगे आपके बैंक अकाउंट से पैसे अकाउंट से खुद-ब-खुद कट जाएं। अकाउंट को लिंक करने के लिए आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर MyFASTag ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। माय फास्ट टैग ऐप की मदद से आप यूपीआई पेमेंट के जरिए अपने फास्ट टैग अकाउंट को रीचार्ज कर सकते हैं।

अगर आप फास्ट टैग के साथ अपने बैंक अकाउंट को लिंक नहीं करना चाहते तो आप एयरटेल थैंक्स और अन्य पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रीचार्ज करने के लिए आपको अपने फास्ट टैग वॉलेट आईडो को एंटर करना होगा। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक आपको ऑनलाइन फास्ट टैग रीचार्ज करने की भी सुविधा प्रदान करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.