Excitel Broadband Diwali Dhamaka ऑफर लेकर आया है, जिससे फ्री में इंटरनेट चलाने की सुविधा मिल रही है।
Excitel के ₹3,000 वाले प्लान में 200Mpbs की स्पीड से इंटरनेट चलता है।
Photo Credit: Pexels/Ketut Subiyanto
दिवाली के मौके पर हर जगह डील्स और ऑफर्स की बारिश चल रही है। इसी बीच इंटनरेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel Broadband ने फेस्टिव प्रमोशन ऑफर Diwali Dhamaka शुरू किया है। दिवाली के मौके पर शुरू हुआ यह ऑफर ग्राहकों को फ्री में इंटरनेट चलाने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए वैध रहेगा और सिर्फ नए सब्सक्राइबर्स ही इसका लाभ उठा पाएंगे। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को दो 200Mbps वाले इंटरनेट प्लान्स की खरीद के साथ अतिरिक्त महीनों की वैधता फ्री में मिल रही है, इस दौरान यूजर्स इंटरनेट समेत अन्य बंडल फायदों का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Excitel का यह प्रमोशनल ऑफर 30 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगा और सभी सर्विस एरिया में काम करेगा। इस कैंपेन के तहत इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बिना किसी लागत के अतिरिक्त सर्विस महीने प्रदान कर रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रमोशनल बेनिफिट और बंडल इंस्टॉलेशन खासतौर पर उन नए कनेक्शन पर लागू होंगे जो कि इस कैंपेन अवधि के दौरान लिए जाएंगे।
Excitel का ₹3,000 वाला प्लान: Excitel के इस ₹3,000 वाले प्लान में 200Mpbs की स्पीड से इंटरनेट चलता है। यह प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है। इस प्लान की कीमत ₹3,000 है। इन कीमतों में जीएसटी से लेकर इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल हैं। दिवाली धमाका ऑफर के तहत इस प्लान के साथ 2 महीने की वैधता फ्री मिल रही है, जिससे कुल वैधता 5 महीने की हो जाती है। इस ऑफर के बाद प्लान की प्रभावी कीमत ₹508 प्रति माह हो जाती है।
Excitel का ₹6,000 वाला प्लान: Excitel के ₹6,000 वाले प्लान में 200Mpbs के साथ इंटरनेट मिलता है। इस प्लान की वैधता 9 महीने तक चलती है। वैसे तो इस प्लान की कीमत ₹6,000 है, लेकिन दिवाली धमाका ऑफर के बाद इस प्लान के साथ 3 महीने की वैधता फ्री मिल रही है, जिससे कुल वैधता 12 महीने की हो जाती है। जीएसटी से लेकर इंस्टॉलेशन चार्ज इन कीमतों में शामिल किए गए हैं। इस ऑफर के बाद प्लान की मासिक प्रभावी कीमत ₹424 प्रति माह हो जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी