ऑस्‍ट्रेलिया में EV की सेल तीन गुना तक बढ़ी, सबसे ज्‍यादा बिकी Tesla Model 3

Tesla Model 3 को ऑस्‍ट्रेलिया में सबसे ज्‍यादा खरीदा गया। पिछले साल 15,054 Tesla Model 3 कारों की बिक्री हुई।

ऑस्‍ट्रेलिया में EV की सेल तीन गुना तक बढ़ी, सबसे ज्‍यादा बिकी Tesla Model 3

टेस्‍ला ने साल 2021 में दुनिया भर में 9 लाख 36 हजार 172 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की।

ख़ास बातें
  • ऑस्‍ट्रेलिया में इलेक्ट्रिक कारें, कार मार्केट का 2.39% कवर कर रही हैं
  • यूरोप और अमेरिका के मुकाबले यह सेल कम लेकिन उत्‍साहजनक है
  • पिछले साल यहां 15,054 Tesla Model 3 कारों की बिक्री हुई
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (Electric Vehicles) की सेल्‍स को बढ़ाने के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का असर दिखाई देने लगा है। ऑस्‍ट्रेलिया में नए इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की संख्या तीन गुना तक हो गई है। साल 2021 में इस देश ने 24,078 EV की सेल दर्ज की, जबक‍ि 2020 में 6,900 EV बेचे गए थे। इसका मतलब है कि ऑस्‍ट्रेलिया में इलेक्ट्रिक कारें, नए कार मार्केट का 2.39% हिस्सा कवर कर रही हैं। बात करें सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार की, तो Tesla Model 3 को ऑस्‍ट्रेलिया में सबसे ज्‍यादा खरीदा गया। पिछले साल 15,054 Tesla Model 3 कारों की बिक्री हुई। यह कुल EV सेल का 62.5 फीसदी है। इसके बाद MG ZS की 1388 यूनिटें और Mitsubishi Outlander की 592 यूनिट्स की बिक्री हुई। गौरतलब है कि टेस्‍ला ने साल 2021 में दुनिया भर में 9 लाख 36 हजार 172 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की।

The guardian के मुताबिक, EVC के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव, बेहयाद जाफरी ने कहा कि सेल्‍स के ये आंकड़े एक ऐसे मार्केट में मील का पत्थर हैं, जहां सरकार से मिल रहे संकेतों की वजह से EV की सेल कई साल से कम है।

जाफरी ने कहा, ‘हम कई साल से 1 फीसदी सेल तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इसे छोड़कर सीधे 2 फीसदी पर पहुंच जाना बड़ी बात है।' उन्‍होंने कहा कि EV की सेल में इस बढ़ोतरी की वजह अलग-अलग राज्यों द्वारा शुरू की गई पॉलिसीज को माना जा सकता है। गौरतलब है कि ऑस्‍ट्रेलिया में EV खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट और दूसरे फायदे ऑफर किए जा रहे हैं। 

इन अच्‍छे नंबर्स के बाद भी बेहयाद जाफरी का कहना है कि अभी भी बहुत कुछ किया जा सकता है अगर सरकार सपोर्ट करे। 2.39% मार्केट कवर करने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की सेल बाकी देशों से पीछे है। उदाहरण के लिए, Schmidt ऑटोमोटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, वेस्‍टर्न यूरोप में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स का मार्केट 11.2% फीसदी है। हालांकि अमेरिका में यह 3 फीसदी ही है, लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया के मुकाबले ज्‍यादा है। 

दूसरी ओर, अमेरिका और दूसरे देशों में EV की डिमांड इस साल बढ़ने की उम्‍मीद है। ऐसे में ऑस्‍ट्रेलियाई कंपनियां भी वहां मौके तलाश रही हैं। ब्रिस्‍बेन बेस्‍ड कंपनी, ट्रिटियम' आने वाले हफ्तों में अपनी नई अमेरिकी फैक्‍ट्री की घोषणा कर सकती है। इसके सितंबर तक शुरू होने की योजना है। कंपनी खुद को फास्ट चार्जिंग सिस्टम के दुनिया के सबसे बड़े मैन्‍युफैक्‍चरर्स में से एक बनाने के लिए काम कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »