क्‍या आपके फोन में भी तेज बीप के साथ आया Emergency Alert? सरकार ने भेजा, जानें वजह

Emergency Alert on phones : शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच तेज बीप के साथ कई लोगों के स्‍मार्टफोन की स्‍क्रीन में एक मैसेज दिखाई दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 15:15 IST
ख़ास बातें
  • कई लोगों के फोन में आया इमरजेंसी अलर्ट
  • सरकार के विभाग की ओर से भेजा गया मैसेज
  • कई लोग नहीं समझ पाए हैं मैसेज को

यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्‍टम के जरिए भेजा गया एक सैंपल टेस्‍ट मैसेज है।

क्‍या आपके मोबाइल में भी ‘इमरजेंसी अलर्ट' आया है? शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच तेज बीप के साथ कई लोगों के स्‍मार्टफोन की स्‍क्रीन में एक मैसेज दिखाई दिया। हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रसारित हुए इस अलर्ट को पढ़कर लोग कन्‍फ्यून हो गए हैं। मैसेज में साफतौर पर लिखा गया है कि यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्‍टम के जरिए भेजा गया सैंपल टेस्ट मैसेज है। इसके बावजूद कई लोग इस मैसेज को समझ नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं क्‍या है यह पूरा मामला।  
 

क्‍या मैसेज आया लोगों के फोन की स्‍क्रीन पर?    

दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच तेज बीप के साथ फ्लैश हुए मैसेज की शुरुआत ‘इमरजेंसी अलर्ट' लिखने के साथ हुई। मैसेज में बताया गया है कि (हिंदी में) यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्‍टम के जरिए भेजा गया एक सैंपल टेस्‍ट मैसेज है। कृपया इस मैसेज पर ध्‍यान ना दें, क्‍योंकि इस पर आपकी ओर से किसी एक्‍शन की जरूरत नहीं है। यह मैसेज राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority)  द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे पैन इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्‍टम टेस्टिंग को जांचने के लिए भेजा गया है। इस सिस्‍टम का मकसद पब्लिक सेफ्टी को बढ़ाना और इमरजेंसी के दौरान टाइम पर अलर्ट भेजना है।  
 

इसलिए भेजा गया मैसेज 

लोगों के फोन की स्‍क्रीन पर आए अलर्ट मैसेज की वजह खुद उसी में लिखी हुई है। इसका मतलब है कि सरकार पब्लिक सेफ्टी को और बढ़ाने के लिए मकसद से एक टेस्टिंग कर रही है। यह काम नेशनल डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर किया जा रहा है। 
 

आपको इस मैसेज के कारण बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। NDMA की जिम्‍मेदारी है कि वह आपदा के हालात में लोगों की मदद करे। भूकंप आने या बाढ़ आने जैसे हालात में सरकार लोगों को समय रहते अलर्ट कर पाए, इसी वजह से मैसेज की टेस्टिंग की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले महीने भी कई लोगों के स्‍मार्टफोन में ऐसा मैसेज फ्लैश हुआ था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.