एलन मस्क की नेटवर्थ हुई 500 बिलियन डॉलर! जानें कहां कहां है हिस्सेदारी?

Tesla और SpaceX के सीईओ और X के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर की हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 18:11 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर की हो गई है।
  • एलन मस्क Tesla और SpaceX के सीईओ और X के मालिक हैं।
  • एलोन मस्क ने 2022 में Twitter का अधिग्रहण किया था।

Elon Musk टेस्ला और SpaceX के सीईओ हैं।

Tesla और SpaceX के सीईओ और X के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर की हो गई है। वह इतनी संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के अब तक के पहले व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा रिपोर्ट किया गया यह बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्पेस एक्सप्लोरेशन, आर्टिफिशियल  इंटेलीजेंस और सोशल मीडिया समेत कई क्षेत्रों में मस्क के प्रभाव के चलते हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2024 में रिपोर्टों के अनुसार मस्क की नेटवर्थ $400 बिलियन थी। उनकी तेजी से संपत्ति में बढ़ोतरी उनके प्रमुख बिजनेस की सफलता को दर्शाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


एलन मस्क ने किया $500 बिलियन का आकंड़ा पार


एलन मस्क की $500 बिलियन की नेट वर्थ काफी हद तक कई ट्रांसफॉर्मेटिव कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ी हुई है। उनके पोर्टफोलियो की प्रत्येक संपत्ति उनकी नेटवर्थ और भविष्य के लिए उनके विजन दोनों को आकार देने में अहम भूमिका निभाती है।

Tesla का है सबसे बड़ा योगदान
Tesla इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और रिन्यूवेबल एनर्जी में ग्लोबल स्तर पर टॉप पर है जो कि मस्क की संपत्ति में सबसे अहम स्थान रखती है। मस्क के पास Tesla का 13% हिस्सा है, जो उनकी सबसे बड़ी वित्तीय संपत्ति है। स्टॉक ऑप्शन के तौर पर उनके पास अतिरिक्त 304 मिलियन एक्सरसाइजेबल स्टॉक ऑप्शंस हैं, जो 2018 कंपनसेशन पैकेज के तौर पर दिए गए हैं। ये ऑप्शन्स उसके स्वामित्व वैल्यू और लाभ को काफी हद तक बढ़ाते हैं। 

SpaceX
SpaceX एक उभरती हुई कंपनी है जो कि मस्क की निजी एयरोस्पेस कंपनी है। यह उनकी संपत्ति में प्रतिनिधित्व करती है। मस्क एक ट्रस्ट के जरिए SpaceXके 42% हिस्से का कंट्रोल रखते हैं, जिससे कंपनी में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल है। दिसंबर 2024 तक SpaceX की वैल्यू 350 बिलियन डॉलर है।
Advertisement

X Corp
एलोन मस्क ने Twitter का अधिग्रहण किया था, जिसे अब X Corp के तौर पर रीब्रांड किया गया है। 2022 में $44 बिलियन के अधिग्रहण के बाद मस्क के पास X Corp की 79% हिस्सेदारी है। हालांकि, इसकी खरीद के बाद फिडेलिटी की अक्टूबर 2024 फाइलिंग के आधार पर X Corp का वैल्यू करीब 72% गिर गई।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Elon Musk Net Worth, Elon Musk Money, Tesla, SpaceX, X

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  3. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.