भूल जाएं Tinder ऐप! Elon Musk ने लोगों को डेटिंग के लिए Twitter आजमाने के लिए कहा

मस्क और फज की इस बातचीत के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर मिलने के अपने अनुभवों को शेयर किया। एक यूजर ने दावा किया कि वह ट्विटर पर अपने मंगेतर से मिला था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2023 20:13 IST
ख़ास बातें
  • एक यूजर ने Twitter को डेटिंग पार्टनर खोजने के लिए यूज करने का विचार किया
  • एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर को कोई भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकता है
  • मस्क ने सभी को ऐसा करने के लिए प्लेटफॉर्म का यूज करने के लिए इनवाइट किया
डेटिंग के लिए पार्टनर ढूंढ़ने के लिए अब लोगों के पास कई ऐप्स हैं, जैसे Tinder या Bumble, लेकिन कई प्रेम कहानियां Instagram या अन्य कई प्लेटफॉर्म से भी शुरू होती है। फिर भी, यदि कोई आपसे पूछे कि क्या आप डेटिंग पार्टनर ढूंढ़ने के लिए Twitter का इस्तेमाल करेंगे, तो आप क्या कहेंगे। शायद ना ही कहेंगे, लेकिन एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा है कि वह पार्टनर तलाशने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करेगा और ट्विटर CEO ने लोगों को प्लेटफॉर्म पर ऐसा करने के लिए खुला न्यौता दे डाला।

एक ट्विटर हैंडल fudge ने ट्वीट में लिखा कि उसने सभी डेटिंग ऐप्स को डिलीट कर दिया है और अब वह डेटिंग के लिए ट्विटर पर पार्टनर तलाशना शुरू करेगा। यूजर ने ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) "सभी डेटिंग ऐप्स हटा दिए हैं। किसी से पुराने ढंग से मिलने की कोशिश करने का फैसला लिया है।" 
 

इसके जवाब में मस्क ने कहा कि लोगों को ट्विटर पर किसी को ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने रिप्लाई में लिखा, "इस मंच पर किसी से मिलने का प्रयास करें। कई लोगों ने किया है।"

इसके बाद फज ने वापस लिखा, (अनुवादित) "ओह, मैं इसे अन्य लोगों से बेहतर जानता हूं। मैं दिल से बाकी सभी के लिए इस रिकमेंडेशन का सपोर्ट करता हूं। आप अपने साथी से यहां मिल सकते हैं, दोस्तों, दुनिया में कहीं भी।"
Advertisement

मस्क और फज की इस बातचीत के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर मिलने के अपने अनुभवों को शेयर किया। एक यूजर ने दावा किया कि वह ट्विटर पर अपने मंगेतर से मिला था। एक अन्य ने बताया कि किसी व्यक्ति के बारे में उसके ट्विटर से इतना जाना जा सकता है, जितना कोई भी डेटिंग ऐप नहीं सिखा सकता।
Advertisement

मस्क ने इस साल की शुरुआत में डेटिंग ऐप को लेकर अपना विचार व्यक्त किया था, जहां एक यूजर द्वारा 'Twinder' नाम से ऐप शुरू करने के आइडिया को मस्क ने दिलचस्प बताया था।

ट्विटर को खरीदने के बाद, जिसे तेजी से मस्क ट्विटर पर बदलाव कर रहे हैं, ऐसे में इसमें कोई हैरानी नहीं होगी, यदि मस्क एक अलग डेटिंग ऐप या ट्विटर पर ही डेटिंग से संबंधित कोई फीचर रिलीज कर दें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Elon Musk, Dating Apps
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.