एलन मस्क का ट्विटर फॉलोअर्स से सवाल, Tesla क्या Dogecoin को पेमेंट के रूप में स्वीकार करे?

प्रश्न के जवाब में 3,775,223 लोगों ने भारी बहुमत से अपना मत वहां पर दिया। लोगों का कहना था कि टेस्ला को पेमेंट मोड के रूप में Doge को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मई 2021 13:01 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX अगले साल चांद पर अपना सैटेलाइट Doge-1 भी भेजेगी
  • वर्तमान में Dogecoin का मार्केट कैपिटल $60 बिलियन है
  • 78 प्रतिशत लोगों ने प्रश्न के उत्तर में दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

मस्क के प्रश्न के जवाब में 3,775,223 लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं

फरवरी महीने में एलन मस्क की टेस्ला अपने वाहनों के लिए बिटकॉइन को स्वीकार करने वाली पहली कार कंपनी बन गई थी। अब टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ के एक ट्विट के अनुसार जल्दी ही यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी पेमेंट के लिए Dogecoin को भी स्वीकर करना शुरू कर सकती है। कॉमेडी स्कैच शो में Dogecoin को "hustle" कहने के बाद मंगलवार को मस्क ने ट्विटर पर अपने फोलोअर्स के लिए एक प्रश्न पोस्ट किया। टेस्ला सीईओ के इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर 54 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और वह उनके साथ लगातार स्रकिय रहते हैं। हालांकि उन्होंने भविष्य में बिटकॉइन को टेस्ला द्वारा अपनाने से मना कर दिया है। 

आजकल उनका पसंदीदा विषय Dogecoin ही बना हुआ है। वर्तमान में यह क्रिप्टोकरंसी $60 बिलियन (लगभग 4,40,400 करोड़ रुपये) का मार्केट कैपिटल होल्ड करती है। इस बिलियनियर ने स्वयं को बीते समय में Dogefather भी कहा था। वहीं मंगलवार को उन्होंने एक महत्वपूर्ण प्रश्न पोस्ट किया- "क्या आप चाहते हैं टेस्ला Doge को स्वीकार करे?"
 

इसके जवाब में 3,775,223 लोगों ने भारी बहुमत से अपना मत वहां पर दिया। लोगों का कहना था कि टेस्ला को पेमेंट मोड के रूप में Doge को स्वीकार करना चाहिए। इनमें से 78 प्रतिशत लोगों ने कहा Dogecoin को स्वीकार करना चाहिए जबकि 22 प्रतिशत लोगों ने इसके विपरीत वोट किया। वहीं कुछ लोगों ने उत्साहित होकर मस्क के ट्विट का रिप्लाई किया।

"DOGE अब इस आकाशगंगा के बाहर भी चमकने वाला है", एक यूजर @davidgokhshtein ने लिखा।
Advertisement
 

बाकियों ने साधारण तौर पर कहा कि स्वीकार करना चाहिए। खबर लिखने के समय भी इसके परिणाम काफी संख्या में सकारात्मक मिल रहे थे।
Advertisement
 

SpaceX CEO मस्क ने शनिवार के Saturday Night Live (SNL) में वर्चुअल करंसी को लेकर कह दिया था कि यह एक झांसा है। उनके इस कमेंट के बाद रविवार को इस क्रिप्टोकरंसी ने अपनी एक तिहाई कीमत खो दी। मगर फिर भी बहुत से लोग इस क्रिप्टोकरंसी पर डटे रहे।
 

वहीं कुछ लोग टेस्ला और क्रिप्टोकरंसी पर संदेहवाद करते रहे।

Advertisement
मगर अगले दिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मस्क ने ट्विट में कहा, "SpaceX अगले साल चांद पर अपना सैटेलाइट Doge-1 भेजेगी। इस मिशन का भुगतान Doge में किया जाएगा। स्पेस की पहली क्रिप्टो। स्पेस में पहला मीम। टू द मून!!"

साल के शुरूआत में टेस्ला के सीईओ ने घोषणा की थी कि अब हमारी कंपनी बिटकॉइन को वैकल्पिक पेमेंट मोड के रूप में स्वीकार करेगी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin meme, Dogecoin cryptocurrency, Dogecoin Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.