2022 में कम कीमत वाली ये टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी कर सकती हैं आपको मालामाल!

क्रिप्टो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, VeChain सबसे ज्यादा अफॉर्डेबल क्रिप्टोकरेंसी है

2022 में कम कीमत वाली ये टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी कर सकती हैं आपको मालामाल!
ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, VeChain सबसे ज्यादा अफॉर्डेबल क्रिप्टोकरेंसी है।
  • डॉजकॉइन की तरह ही शिबा इनु टॉप क्रिप्टोकरेंसी के रूप में उभरा है।
  • Lucky Block एक नई क्रिप्टोकरेंसी है जो लॉटरी से संबंधित है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। दुनिया के कई हिस्सों में इसे कानूनी मान्यता भी मिल चुकी है। इसलिए यह निवेशकों को लुभा रही है। यूं तो क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हजारों डिजिटल करेंसी हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि किस क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया जाए ताकि कम जोखिम के साथ अधिक रिटर्न मिल सके। हम आपको आज ऐसी 10 क्रिप्टोकरेंसी के बारे में बता रहे हैं जो 2022 में आपको कई गुना रिटर्न दे सकती हैं। 

1. Polygon
Polygon बेहतर ढंग से निर्मित प्लेटफॉर्म है जो इथेरियम स्केलिंग और इंफ्रास्ट्रचर डेवलेपमेंट के लिए इस्तेमाल करने में आसान है। इसका मुख्य कम्पोनेंट Polygon SDK है। यह एक मॉड्यूलर व लचीला फ्रेमवर्क है। जिसके माध्यम से कई तरह की एप्लीकेशन बनाई जा सकती हैं। यह Ethereum को सफलतापूर्वक सम्पूर्ण मल्टीचेन सिस्टम में बदल देता है। साथ में इसको सिक्योरिटी, बेहतर ईकोसिस्टम और खुलापन भी देता है। 

2. Dogecoin
Dogecoin एक मीम टोकन है और यह Shiba Inu का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है। टेक दिग्गज एलन मस्क के लिए यह निवेश की पहली पसंद है। यह मीम पर बना है जैसे शिबा इनु बना है। 2021 में इस कॉइन ने अपनी साख बनाई और इनवेस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गया। हालांकि, इसने बीते कुछ महीनों काफी गिरावट झेली है लेकिन इस कॉइन से उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही यह फिर से निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। 

3. Cardano
Cardano एक प्रूफ-ऑफ-स्टेक (proof-of-stake) ब्लॉकचेन है जो कि एक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है। यह क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च पर आधारित है। इसे कई तरह के एक्सपर्ट्स ने मिलकर बनाया है जिनमें इंजीनियर, गणितज्ञ और क्रिप्टोग्राफी एक्सपर्ट शामिल हैं। 

4. Tether
यह एक स्टेबल कॉइन है। जो निवेशक स्थिर टोकनों में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिए यह कॉइन पहली पसंद है। यह एक्सचेंजों में पैसे को होल्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर ऐसे समय में जब ट्रेडर को लगे कि मार्केट में जोखिम बढ़ गया है। रूस-यूक्रेन तनाव के बीच भी टीथर में हल्की बढ़त लगातार बनी हुई है, जो दर्शाता है कि आर्थिक संकट जैसे मुश्किल वक्त में भी यह भरोसेमंद कॉइन साबित हो सकता है। 

5. XRP
XRP एक ओपन सोर्स क्रिप्टोकरेंसी है जो ओपन सोर्स डिस्ट्रीब्यूटेड लैजर फैसिलिटी (distributed ledger facility) का इस्तेमाल करता है जिसे XRP लैजर (XRP ledger) कहा जाता है। यह Ripple का मूल कॉइन है जिसके माध्यम से ग्लोबल ट्रांजैक्शन संभव हो पाते हैं। इसके क्रिएटर्स का दावा है कि इसे बाकी क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में अधिक तेजी से और सुरक्षित पेमेंट और ट्रांजैक्शन करने के लिए बनाया गया था। 

6. Lucky Block
Lucky Block एक नई क्रिप्टोकरेंसी है जो ब्लॉकचेन प्रोटोकोल के माध्यम से ग्लोबल लेवल पर प्लेयर्स के लिए लॉटरी का विजन लेकर आती है। यह Binance Smart Chain पर ऑपरेट करता है। इस क्रिप्टोकरेंसी का मकसद है गेमिंग में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना, एक लॉटरी का निर्माण करना जहां, हर प्लेयर के लिए जीत की संभावना होगी। साथ ही यह टोकन होल्डर्स के लिए ठोस निवेश रणनीति उपलब्ध करवाता है। 

7. EOS
EOS एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो डेवलेपर्स को डीसेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन बनाने की सुविधा देता है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य काफी सीधा है क्योंकि यह जितना हो सके प्रोग्रामर्स के लिए ऑपरेशन को स्पष्ट बनाता है ताकि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बेहतर तरीके से काम किया जा सके। यह सुनिश्चित करता है कि इसका नेटवर्क दूसरे नेटवर्क की अपेक्षा इस्तेमाल करने में आसान रहे। 

8. VeChain
क्रिप्टो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, VeChain सबसे ज्यादा अफॉर्डेबल क्रिप्टोकरेंसी है जिसमें ग्रोथ की बड़ी क्षमता है। यह डिस्ट्रिब्यूटेड गवर्नेंस और IoT तकनीक का इस्तेमाल करती है। ताकि ऐसा ईकोसिस्टम बनाया जा सके जो मेडीकल से लेकर एनर्जी, फूड और बेवरेज संबंधित ग्लोबल इंडस्ट्रीज के लिए डेटा बाधाओं को दूर कर सके।

9. Shiba Inu
डॉजकॉइन की तरह ही शिबा इनु भी टॉप क्रिप्टोकरेंसी के रूप में उभरा है। कम्यूनिटी ने 2021 में इसका एनएफटी प्रोजेक्ट बनाया जिससे निवेशक इसकी तरफ और ज्यादा आकर्षित हुए। इसको विश्व स्तर पर ज्यादा से ज्यादा अपनाया जा सके, इसके लिए शिबा इनु टीम ने SHIB थीम वाला रेस्तरां भी शुरू किया। यह लोगों को शिबा इनु की मौजूदगी के बारे में जागरूक करता है जिससे नए निवेशक आकर्षित होते हैं। 

10. Axie Infinity
यह ब्लॉकचेन आधारित ट्रेडिंग और बैटलिंग गेम है। इसे आंशिक रूप से इसके प्लेयर भी ऑपरेट करते हैं। इसमें प्लेयर्स को टोकन आधारित जीवों, जिन्हें Axies कहा जाता है, को जमा करने, बढ़ाने, दांव पर लगाने और लड़ाने का मौका मिलता है। यह अपने आप में काफी अनोखा है और इसी कारण थोड़े ही समय में इसकी कीमत में काफी इजाफा हो चुका है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »