इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल्स: Ola और Ather ने मारी बाजी, iQube और Chetak की घटी बिक्री

TVS iQube की साल दर साल 406.76 प्रतिशत की ग्रोथ रही। बीते साल मार्च में 355 यूनिट्स के मुकाबले में 1,799 यूनिट्स की सेल्स हुई है। कंपनी की मार्केट में 12.39 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • मार्च में Ather की बिक्री 2,591 यूनिट की हुई।
  • मार्च में ओला की बिक्री 9,127 यूनिट की हुई।
  • मार्च में Ola, Ather, iQube और Chetak की कुल बिक्री 14,523 यूनिट्स है।

Photo Credit: Twitter/Ola Electric

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट काफी तेजी के साथ ग्रो कर रहा है और सेल बढ़ती जा रही है। मार्च  माह में Ola, Ather, iQube और Chetak जैसे लोकप्रिय स्कूटर्स की कुल बिक्री 14,523 यूनिट की हुई। बीते साल इसी अवधि में 1,622 यूनिट्स बेची गईं थी जो कि साल-दर-साल में 795.38 प्रतिशत ग्रोथ है। फरवरी 2022 में बेची गई 9,295 यूनिट्स के मुकाबले यहां तक ​​कि महीने दर महीने में 56.25 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, जिससे यह साफ होता है कि लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की ओर बढ़ रहा है।

जब से Ola Electric ने बीते साल दिसंबर में डिलीवरी शुरू की है तब से कंपनी को रिटेल सेल में लगातार ग्रोथ मिली है। मार्च में ओला की बिक्री 9,127 यूनिट की हुई। कंपनी की मार्केट में 62.85 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। फरवरी 2022 में बेची गई 3,905 यूनिट्स के मुकाबले 133.73 प्रतिशत की महीने दर महीने ग्रोथ हुई है।

ऐसा लग रहा है कि Ola Electric देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के तौर पर उभर रहा है। कंपनी Hero Electric के साथ सेल्स के अंतर को लगातार कम कर रही है। मार्च में Ola 3,896 यूनिट कम थी। Ola ने कहा है कि वह बहुत सारे टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन करती है, जिसके चलते आने वाले समय में वाहन पोर्टल के अपडेट होने पर रियल सेल्स नंबर बढ़ सकते हैं।

मार्च में Ather की बिक्री 2,591 यूनिट की हुई। बीते साल साल मार्च में बेची गई 1,177 यूनिट्स के मुकाबले में सालाना 120.14 प्रतिशत की ग्रोथ है। कंपनी की मार्केट में हिस्सेदारी 17.84% है। फरवरी 2022 में बेची गई 2,042 यूनिट्स के मुकाबले Ather की महीने दर महीने की वृद्धि 26.89 प्रतिशत है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Bajaj Chetak और TVS iQube एक दूसरे को टक्कर देते हैं जो कि उनकी बैटरी कैपेसिटी, रेंज, टॉप स्पीड में समानता के चलते है। कीमत के मामले में iQube किफायती ऑप्शन के तौर पर उभरता है।

बीते 12 माह में iQube ने 10,773 यूनिट्स की सेल्स के साथ आगे। इसके मुकाबले में Chetak की सेल्स 8,185 यूनिट की हुई है। औसत निकालें तो iQube की प्रति माह 898 यूनिट्स और Chetak की प्रति माह 682 यूनिट्स बेची जा रही हैं। बीते 5 महीनों से iQube लगातार  Chetak से आगे चल रहा है। इस साल iQube की सबसे ज्यादा बिक्री फरवरी 2,238 यूनिट्स के साथ बिक्री हुई थी।
Advertisement

वहीं Chetak ने जनवरी में सबसे अधिक 1,268 यूनिट्स बेची थी। साल दर साल ग्रोथ की बात करें तो Chetak ने मार्च 2022 में 1,017.78 प्रतिशत का लाभ कमाया है। बीते साल मार्च में 90 यूनिट्स के मुकाबले में कुल 1,006 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी की मार्केट में हिस्सेदारी 6.93 प्रतिशत है। फरवरी 2022 में बेची गई 1,110 यूनिट्स के मुकाबले महीने दर महीने में 9.37 प्रतिशत की कमी आई है।

मार्च में TVS iQube की साल दर साल 406.76 प्रतिशत की ग्रोथ रही। बीते साल मार्च में 355 यूनिट्स के मुकाबले में 1,799 यूनिट्स की सेल्स हुई है। कंपनी की मार्केट में 12.39 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फरवरी 2022 में बिकीं 2,238 यूनिट्स के मुकाबले iQube ने महीने दर महीने की ग्रोथ में 19.62 प्रतिशत का नुकसान पाया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, Ather

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.