सामने आई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की वजह! जांच कमिटी ने पेश की रिपोर्ट

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Ola, Okinawa, Boom Motor, Pure EV आदि में आग लगने की घटनाएं हुईं
  • मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में कंपनियों से एक्शन लेने की बात कही थी
  • जांच में बैटरी सिस्टम, थर्मल सिस्टम और सेफ्टी सिस्टम रहेगा शामिल

गर्मियों की शुरुआत से ही भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं

इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) पिछले कुछ समय से भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। गर्मियों के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही ई-स्कूटरों में आग लग जाने की घटनाएं भी सामने आने लगीं। कई नामी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। आमजन में इलेक्ट्रिक व्हीकलों (EVs) के प्रति नकारात्मक भाव पैदा न हो इसके लिए सरकार ने जल्द ही इसकी जांच के लिए कमिटी बना दी कि आखिर इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की क्या वजह है। अब कमिटी की रिपोर्ट सामने आई है इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लग जाने की वजह बताई गई है। 

पिछले कुछ हफ्तों में Ola, Okinawa, Boom Motor, Pure EV आदि में आग लग जाने की घटनाएं हुईं। इसके बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेफ्टी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। Zeebusiness की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने जो जांच कमिटी बनाई थी उसने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिटी ने जो वजहें बताई हैं उनमें बैटरियों के सेल, डिजाइन में कमी पाई गई है। 
Advertisement

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाया है। जाहिर है कि कंपनी ने स्कूटरों की जांच करवाने का फैसला किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि वापस बुलाए गए स्कूटर्स की जांच की जाएगी। इस जांच में विभिन्न पहलुओं जैसे बैटरी सिस्टम, थर्मल सिस्टम और सेफ्टी सिस्टम की जांच की जाएगी। 

भारतीय स्टार्ट-अप ओकिनावा (Okinawa) और प्योर ईवी (PureEV) के स्कूटर्स में भी आग में लगने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों में सामने आई हैं। Okinawa और PureEV ने भी अपने स्कूटर्स को रिकॉल किया है। Pure EV ने अपने 2000 स्कूटर्स को वापस बुलाया है ताकि आग लगने की घटनाओं के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।  
Advertisement

पिछले महीने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में कंपनियों से एक्शन लेने की बात कही थी। साथ ही सरकार की ओर से यह भी साफ किया गया था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों ने अभी प्रोडक्शन करना शुरू किया है और सरकार इनके प्रोडक्शन के लिए कोई अड़चन पैदा नहीं करना चाहती, लेकिन ग्राहकों की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की वजहों का पता लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। जन साधारण की जिंदगी के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OLA electric, EV, Fire in EVs, EV fire case, Electric Scooter

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.