Lok Sabha Election 2019: वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

Lok Sabha Election 2019: चुनाव शुरू होने से पहले हम आपको बताएंगे कि वोटर लिस्ट (Voter List) में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2019 15:43 IST
ख़ास बातें
  • घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में नाम
  • Voter ID पर लिखा इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड (EPIC) नंबर होना चाहिए
  • बिना EPIC नंबर के भी वोटर लिस्ट में नाम कर सकते हैं सर्च

Lok Sabha Election 2019: वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) की तारीख नज़दीक आ गई है। चुनाव शुरू होने से पहले हम आपको बताएंगे कि वोटर लिस्ट (Voter List) में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) सात चरण में होंगे। मतदान 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे।

अगर आप किसी भी चुनाव में वोट डालना चाहते हैं तो आपके पास भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) और वोटर लिस्ट में आपका नाम होना चाहिए। केवल वोटर आईडी कार्ड होने से आप वोट नहीं डाल पाएंगे इसलिए चुनाव से पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल है या नहीं।
 

Voter List में ऐसे चेक करें अपना नाम

1) सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) इलेक्टोरल सर्च पेज पर जाएं।
2) यहां आप वोटर लिस्ट में अपना नाम दो तरीके से ढूंढ सकते हैं- मांगी गई जानकारी दर्ज करके या फिर अपना इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड (EPIC) नंबर डालकर। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि EPIC नंबर वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) पर मोटे अक्षरों में लिखा होता है।
 

EPIC नंबर है तो ऐसे चेक करें Voter List में अपना नाम

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड पर लिखा इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड (EPIC) नंबर है तो नीचे बताए गए स्टेप्स को पूरा करके आप वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Advertisement

1) सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) इलेक्टोरल सर्च पेज पर जाएं।
2) क्लिक या सर्च बॉय EPIC No. पर टैप करें।
Advertisement
3) अपना इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें, मेन्यू में जाकर राज्य चुने और फिर तस्वीर में दिख रहे कोड को डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो आपको जानकारी सर्च बटन के ठीक नीचे दिखाई देगी। अगर कुछ भी शो नहीं होता तो इसका मतलब आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है।
 

EPIC नंबर नहीं है तो ऐसे चेक करें Voter List में अपना नाम

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो ऐसे स्थिति में आपके पास इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड (EPIC) नंबर भी नहीं होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर पाएंगे।

1) सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) इलेक्टोरल सर्च पेज पर जाएं।
Advertisement
2) क्लिक या सर्च बॉय डिटेल्स पर टैप करें।
3) यहां आपको नाम, लिंग, उम्र, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि जानकारी देनी होगी। इसके बाद तस्वीर में दिख रहे कोड को डालें और फिर सर्च बटन पर क्लिक करें। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो आपको जानकारी सर्च बटन के ठीक नीचे दिखाई देगी। अगर कुछ भी शो नहीं होता तो इसका मतलब आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है।
Advertisement

कई बार वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) पर व्यक्ति का नाम सही से लिखा नहीं होता तो ऐसी स्थिति में हो सकता है कि सर्च बॉय डिटेल से आपको रिजल्ट ना मिले। इसलिए सलाह दी जाती है कि यदि आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड (EPIC) नंबर द्वारा सर्च करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.