ई-सिगरेट से स्मोकिंग की लत छूट सकती है? ये रिसर्च कहती है- नहीं!

हाल की एक रिसर्च से पता चलता है कि ई-सिगरेट की मदद से स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों में एक साल बाद फिर से स्मोकिंग शुरू करने का रिस्क 8.5 प्रतिशत बढ़ जाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 19:16 IST
ख़ास बातें
  • एरोसोल को सिगरेट पीने का ऑप्शन माना जाता है।
  • ई-सिगरेट बैटरी से चलने वाले डिवाइस हैं।
  • ये निकोटीन, एडेड फ्लेवर और दूसरे कैमिकल से बने लिक्विड को गर्म करते हैं।

ई-सिगरेट बैटरी से चलने वाले डिवाइस हैं जो एक एरोसोल बनाने के लिए एक हैटरोजीनस लिक्विड को गर्म करते हैं।

हाल की एक रिसर्च से पता चलता है कि लोगों को स्मोकिंग छोड़ने में मदद करने के लिए वैपिंग ई-सिगरेट से फायदा नहीं हो सकता है। यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने पहले सुझाव दिया था कि स्मोकिंग करने वाले अगर स्मोकिंग छोड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो वे पफिंग सिगरेट से वैपिंग ई-सिगरेट पर स्विच कर सकते हैं। यह एक शर्त के साथ आया था: स्मोकिंग करने वालों को पूरी तरह से ई-सिगरेट पर स्विच करना होगा और रेगुलर सिगरेट को फिर से शुरू करने से बचना होगा। हालांकि, JAMA Network Open रिपोर्ट बताती है कि ई-सिगरेट स्मोकिंग करने वालों को रेगुलर सिगरेट से दूर रखने में बहुत मददगार नहीं थी। स्टडी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सैन डिएगो में हर्बर्ट वर्थाइम स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड ह्यूमन लॉन्गविटी साइंस और यूसी सैन डिएगो हेल्थ में मूरेस कैंसर सेंटर द्वारा की गई थी। 

ई-सिगरेट बैटरी से चलने वाले डिवाइस हैं जो एक एरोसोल बनाने के लिए एक हैटरोजीनस लिक्विड को गर्म करते हैं। यह लिक्विड निकोटीन, डाले गए फ्लेवर और दूसरे कैमिकल से बना है। एरोसोल को सिगरेट पीने का ऑप्शन माना जाता है।

जामा नेटवर्क ओपन के 19 अक्टूबर के ऑनलाइन अंक में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टडी "दिखाती है कि ई-सिगरेट पर स्विच करना (यहां तक ​​कि डेली बेसिस पर भी) स्मोकिंग करने वालों को सिगरेट से दूर रहने में मदद नहीं कर पा रहा था।"

हर्बर्ट वर्थाइम स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और यूसी सैन डिएगो मूरेस कैंसर सेंटर के प्रोफेसर डॉ जॉन पी पियर्स ने कहा, "हमारे नतीजे बताते हैं कि जो लोग धूम्रपान छोड़ देते हैं और ई-सिगरेट या अन्य तंबाकू प्रोडक्ट्स पर स्विच करते हैं, वास्तव में उनमें अगले साल फिर से स्मोकिंग शुरू करने का रिस्क 8.5 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। बजाय कि उन लोगों के जिन्होंने किसी भी तरह के तम्बाकू सेवन को छोड़ दिया है। 
Advertisement

ई-सिगरेट की पॉपुलेरिटी उस वक्त बढ़ गई थी जब मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कहा था कि स्मोकिंग छोड़ने के लिए ई-सिगरेट को एक ऑप्शन की तरह यूज किया जा सकता है। हालांकि, पियर्स ने सुझाव दिया, "सबूत इशारा करते हैं कि ई-सिगरेट पर स्विच करने से सिगरेट से दूर रहने की संभावना कम हो गई है, संभावना बढ़ी नहीं है।"
Advertisement
रिसर्च करने वालों का मानना है कि यह अपने आप में एक अनोखी स्टडी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.