Dyson ने भारत में लॉन्च किया Purifier Cool Gen1 एयर प्यूरीफायर, जानें कीमत और फीचर्स

Dyson Purifier Cool Gen 1 की भारत में कीमत 39,900 रुपये है और इसे व्हाइट और व्हाइट कलरवे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 21:49 IST
ख़ास बातें
  • Dyson Purifier Cool Gen 1 की भारत में कीमत 39,900 रुपये है
  • कंपनी वर्तमान में एयर प्यूरीफायर पर 7,000 रुपये की छूट दे रही है
  • एयर प्यूरीफायर Dyson की कोर फिल्ट्रेशन तकनीक से लैस है
Dyson ने नया Purifier Cool Gen 1 लॉन्च किया है, जो कंपनी के अनुसार बेहतर एयर क्वालिटी बनाए रखने का काम करता है। कंपनी की लाइनअप में पहले से कई एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं। लेटेस्ट मॉडल कोर फिल्ट्रेशन और एयरफ्लो तकनीक से लैस है अपने आप धूल और पोलन (PM2.5, PM10) का पता लगा सकता है और उन्हें हटाने का काम करता है। इसमें एक नाइट मोड भी मिलता है जो फैन की आवाज को कम करता है और डिस्प्ले की रोशनी को भी डिम कर देता है। इसमें एक स्लीप टाइमर भी दिया गया है।

Dyson Purifier Cool Gen 1 की भारत में कीमत 39,900 रुपये है और इसे व्हाइट और व्हाइट कलरवे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। शुरुआती ग्राहकों को कंपनी Dyson Purifier Cool Gen 1 एयर प्यूरीफायर पर 7,000 रुपये की छूट दे रही है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 32,900 रुपये हो जाती है। डिवाइस को Dyson.in और देश में Dyson डेमो स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Dyson Purifier Cool Gen 1 की खासियतों की बात करें, तो इसमें धूल और PM2.5 व PM10 सहित अन्य कणों का पता लगाने और खत्म करने की क्षमता है। एयर प्यूरीफायर Dyson की कोर फिल्ट्रेशन तकनीक से लैस है, जिसमें पूरी तरह से सीलबंद HEPA फिल्टर हैं जो 0.1 माइक्रोन जितने छोटे अल्ट्राफाइन पार्टिकल्स को 99.95% तक कैप्चर करते हैं, जिसका मतलब है कि जो अंदर जाता है वह अंदर ही रहता है। एडवांस फिल्ट्रेशन सिस्टम में HEPA H-13-ग्रेड फिल्ट्रेशन और एक्टिवेटेड कार्बन शामिल हैं ताकि अल्ट्रा-फाइन पार्टिकल्स, एलर्जी, बैक्टीरिया और वायरस को कैप्चर किया जा सके।

एलसीडी स्क्रीन भी है, जो रियल टाइम में लेवल्स को दिखाती है। इसमें एक ऑटोमेटिक फिल्टर अलर्ट सिस्टम भी मिलता है, जो फिल्टर बदलने की आवश्यकता होने पर यूजर्स को अलर्ट देता है। इसके अलावा प्यूरीफायर का रीयल-टाइम इनडोर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एलसीडी स्क्रीन पर दिखता है। 
Advertisement

नींद लेने के समय इसमें नाइट मोड को एक्टिवेट किया जा सकता है, जो फैन, मोटर आदि की आवाज को कम करता है और LDC स्क्रीन की ब्राइटनेस को भी कम करता है। एक स्लीप टाइमर है, जिसे 1, 2, 4 और 8 घंटे के टाइमर पर सेट किया जा सकता है, जिसके बाद प्यूरीफायर अपने आप बंद हो जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.