Dylect ने भारत में लॉन्च की Sony STARVIS 2 सेंसर, ADAS सिस्टम वाली स्मार्ट डैशकैम सीरीज, जानें कीमत

Dylect डैशकैम सीरीज की कीमत 3,499 रुपये से शुरू होती है और यह कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Dylect ने भारत में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की स्मार्ट डैशकैम सीरीज
  • सिंगल चैनल में इनबिल्ट डिस्प्ले, डुअल व थ्री चैनल में STARVIS 2 सेंसर
  • सभी मॉडल्स में G-सेंसर, GPS, सुपरकैपेसिटर टेक और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी

Dylect डैशकैम सीरीज की कीमत 3,499 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Dylect

Dylect ने भारत में अपनी नई स्मार्ट डैशकैम सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें तीन वेरिएंट - सिंगल चैनल, डुअल चैनल और थ्री चैनल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इस लाइनअप को इंडियन रोड कंडीशन्स और यूजर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सिंगल चैनल वेरिएंट में इनबिल्ट स्क्रीन दी गई है, जबकि डुअल और थ्री चैनल वर्जन Sony STARVIS 2 IMX675 सेंसर से लैस हैं जो लो-लाइट में बेहतर रेकॉर्डिंग में मदद करते हैं। सभी डैशकैम्स में G-सेंसर, सुपरकैपेसिटर टेक्नोलॉजी और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Dylect डैशकैम सीरीज की कीमत 3,499 रुपये से शुरू होती है और यह कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर लिमिटेड समय के लिए 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। तीनों मॉडल्स के साथ डुअल USB कार चार्जर भी बॉक्स में शामिल है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो सिंगल चैनल डैशकैम केवल फ्रंट व्यू रिकॉर्ड करता है और इसमें एक इनबिल्ट डिस्प्ले भी मौजूद है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है, जो पहली बार यूज करने वाले ड्राइवर्स के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।

डुअल चैनल मॉडल में फ्रंट और रियर कैमरा दोनों हैं और यह 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें Sony STARVIS 2 सेंसर, ADAS (Advanced Driver Assistance System), बिल्ट-इन GPS, 140 डिग्री वाइड एंगल और G-सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

थ्री चैनल वर्जन में फ्रंट, रियर और इन-कैबिन कैमरा मिलता है, जिससे पूरे वाहन के अंदर और बाहर का कवरेज मिल सकता है। यह वेरिएंट खास तौर पर टैक्सी, फैमिली या फ्लीट वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें भी वही हाई-एंड सेंसर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मौजूद है।
Advertisement

तीनों ही वेरिएंट्स में सुपरकैपेसिटर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इंडियन वेदर कंडीशन्स, जैसे गर्मी या नमी में डिवाइस की परफॉर्मेंस को बनाए रखती है। साथ ही, Dylect का मोबाइल ऐप (Android और iOS दोनों पर उपलब्ध) यूजर्स को डैशकैम की लाइव फीड देखने, वीडियो डाउनलोड करने और डिवाइस सेटिंग्स एडजस्ट करने की सुविधा देता है।

Dylect की नई डैशकैम सीरीज में कितने मॉडल्स हैं?

Dylect की इस सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हैं - Single Channel, Dual Channel और Three Channe डैशकैम।

इन डैशकैम की कीमत कितनी है?

सीरीज की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है। अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत फीचर्स के अनुसार अलग-अलग है।

ये डैशकैम्स कहां से खरीदी जा सकती हैं?

सभी मॉडल्स Dylect की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं।

क्या इन डैशकैम्स में GPS और 4K रिकॉर्डिंग मिलती है?

हां, Dual और Three Channel वेरिएंट्स में 4K रिकॉर्डिंग और बिल्ट-इन GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Dylect डैशकैम्स में मोबाइल ऐप सपोर्ट मिलता है?

हां, Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर Dylect ऐप मौजूद है जिससे कैमरा को कंट्रोल और फीड एक्सेस की जा सकती है।

क्या डैशकैम्स में रात में रिकॉर्डिंग के लिए कोई खास फीचर है?

हां, Dual और Three Channel वेरिएंट्स Sony STARVIS 2 सेंसर के साथ आते हैं, जो लो-लाइट में बेहतर रिकॉर्डिंग देने में मदद करते हैं।

क्या ये डैशकैम्स इंडियन वेदर कंडीशन्स के लिए टिकाऊ हैं?

हां, सभी मॉडल्स में सुपरकैपेसिटर टेक्नोलॉजी दी गई है जो गर्मी, नमी और पावर फ्लक्चुएशन जैसी कंडीशन्स में बेहतर परफॉर्म करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dylect, Dylect Dashcam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.