पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया

टेक्नोलॉजी का फायदा भी होता है और नुकसान भी, हाल ही में एक ड्रग डीलर को टेक्नोलॉजी के चलते पकड़ा गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2026 13:55 IST
ख़ास बातें
  • वाई-फाई की गलती के चलते ड्रग डीलर पकड़ा गया।
  • दरअसल ड्रग डीलर पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहा था।
  • लंदन में के वेम्बली में जोएल लुईस बॉबी ड्रग्स लाइन चल रहा था।

लुईस ने नॉर्थ किलबर्न में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए वहां के युवाओं को शामिल किया था

Photo Credit: Pexels/Kindel Media

टेक्नोलॉजी का फायदा भी होता है और नुकसान भी, हाल ही में एक ड्रग डीलर को टेक्नोलॉजी के चलते पकड़ा गया। दरअसल ड्रग डीलर पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका पता तब चल गया जब गलती से उसका डिवाइस पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट हो गया और उसकी लोकेशन सामने आ गई। लंदन में नॉर्थ-वेस्ट के वेम्बली में 34 वर्षीय जोएल लुईस बॉबी ड्रग्स लाइन चला रहा था और नॉर्थ किलबर्न में कोकीन और हेरोइन की सप्लाई करता था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

द मेट्रो के अनुसार, पुलिस ड्रग्स सप्लाई में करने के शक में पकड़े गए बच्चों के मोबाइल फोन की जांच के बाद ड्रग्स ऑपरेशन की जांच कर रही थी। ड्रग सप्लायर लुईस ने अपनी लोकेशन को छिपाने के लिए कई प्रयास किए थे और अपने डिवाइस पर VPN का इस्तेमाल किया था। मगर एक छोटी सी गलती ने पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद की, क्योंकि जहां वो रह रहा था वहां पर उसका डिवाइस उस एड्रेस पर पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट हो गया। फिर पुलिस ने 7 जुलाई को वेम्बली में उस घर पर वारंट के साथ कार्रवाई की। जब पुलिस वहां पहुंची तो लुईस अलमारी में छिप गया, लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला। कथित तौर पर गिरफ्तारी के दौरान उसने पूछा कि तुमने मुझे खोजा कैसे?

रिपोर्ट के अनुसार, जब लुईस के फोन की जांच हुई तो पता चला कि डेली उसे 100 से अधिक कॉल्स आती थीं और उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में करीब 250 ड्रग यूजर्स के नंबर थे। पुलिस ने उसके पास से लगभग 8,800 पाउंड के कोकीन और हेरोइन जैसे ड्रग्स भी बरामद किए। इसके अलावा करीबन 8 हजार पाउंड कैश और 6 मोबाइल फोन भी मिले। उनमें से एक फोन बॉबी ड्रग्स लाइन से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को वहां से एक लोडेड बंदूक, 9 मिमी के 13 राउंड कारतूस,  एक बड़ा चाकू और एक फ्लिप नाइफ भी मिला। 

लुईस ने नॉर्थ किलबर्न में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए वहां के युवाओं को शामिल किया था और उसके बाद वो हिंसा, डराने-धमकाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हो गए। पुलिस ने बताया कि काउंटी लाइन्स ऑपरेशन से युवाओं और स्थानीय समुदायों को गंभीर नुकसान हो सकता है। नॉर्थ किलबर्न में कोकीन और हेरोइन की सप्लाई और उससे संबंधित क्राइम के लिए हैरो क्राउन कोर्ट द्वारा लुईस को 12 साल और 9 महीने की सजा सुनाई गई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Drug Dealer, UK, London

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.