ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई

परिवहन विभाग की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की गई है जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर या उससे पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को लिंक करना होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 07:32 IST
ख़ास बातें
  • वाहन धारक अपने लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को अपडेट रखें।
  • चालान आदि की जानकारी, या आपके वाहन की जानकारी तुरंत आपके फोन पर आती है।
  • मोबाइल नम्बर और ड्राइविंग लाइसेंस को लिंक करने की नहीं है डेडलाइन

कहा गया है कि वाहन धारक अपने लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को अपडेट रखें। यह बहुत जरूरी है।

ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल नम्बर से लिंक करवाना है या नहीं? यह कंफ्यूजन हर किसी के मन में पैदा हो रहा है। दरअसल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में एक खबर फैली हुई है कि 25 सितंबर से पहले DL यानी ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल नम्बर से लिंक करवाना होगा, वरना आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाएगा! परिवहन विभाग ने क्या सच में ऐसी कोई डेडलाइन दी है? क्या आज मोबाइल नम्बर DL से लिंक नहीं हुआ तो लाइसेंस रद्द हो जाएगा? आइए जानते हैं इस खबर की सच्चाई 

ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल से लिंक करवाने की डेडलाइन 25 सितंबर नहीं है। जी हां, परिवहन विभाग की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की गई है जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर या उससे पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को लिंक (via) करना होगा। हां, लेकिन विभाग ने इतना जरूर कहा है कि वाहन धारक अपने लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को अपडेट रखें। यह बहुत जरूरी है क्योंकि ट्रैफिक, वाहन संबंधी कोई भी मामला जैसे चालान आदि की जानकारी, या आपके वाहन की जानकारी तुरंत आपके फोन पर पहुंचाई जा सकती है। 

Advertisement

उदाहरण के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस कहीं गिर ही जाए, या कहीं गुम हो जाए, तो ऐसे मामले में आपका मोबाइल नम्बर देखकर उसे तुरंत आप तक पहुंचाया जा सकता है। वहीं, वाहन संबंधी कोई भी प्रक्रिया या अपडेट आता है तो आपको आसानी से आपके मोबाइल नम्बर पर मिल सकता है। 

25 सितंबर को मोबाइल नम्बर और ड्राइविंग लाइसेंस को लिंक नहीं किया गया तो लाइसेंस कैंसिल नहीं होगा। इसके लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि परिवहन विभाग समय-समय पर वाहन धारकों से उनके ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेटेड रखने का आग्रह करता है। इसमें मोबाइल नम्बर अपडेट भी शामिल है। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी मोबाइल नम्बर के साथ अपडेट नहीं हुआ है तो इसका आसान तरीका है। Sarathi Parivahan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप बहुत आसानी से मोबाइल नम्बर को अपडेट करवा सकते हैं। पूरा प्रोसेस यहां इस लिंक पर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.