ट्रंप ने TikTok को बताया खतरा, बैन से होगा फेसबुक को फायदा

अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बुधवार को एक कानून पर वोटिंग होनी है टिकटॉक की मालिक चीन की ByteDance को इस ऐप में हिस्सेदारी बेचने के लिए लगभग छह महीने की समयसीमा मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 16:02 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के FBI ने भी टिकटॉक को लेकर चेतावनी दी है
  • इस शॉर्ट वीडियो ऐप की मालिक चीन की ByteDance है
  • भारत में भी इस ऐप को बैन किया चुका है

टिकटॉक का अमेरिका में लगभग 17 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं

अमेरिका में प्रेसिडेंट के पद के लिए उम्मीदवार Donald Trump ने कहा है कि शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि इस पर बैन लगाने से कुछ बच्चों को झटका लगेगा और इससे Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को फायदा होगा। अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बुधवार को एक कानून पर वोटिंग होनी है टिकटॉक पर कंट्रोल रखने वाली चीन की ByteDance को इस ऐप में हिस्सेदारी बेचने के लिए लगभग छह महीने की समयसीमा मिलेगी। 

टिकटॉक का अमेरिका में लगभग 17 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। यह वोटिंग उन नियमों के तहत हो रही है जिनमें किसी विषय को पास कराने के लिए दो-तिहाई सदस्यों के सहमति में वोट देने की जरूरत होती है। अमेरिका का फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI), जस्टिस डिपार्टमेंट और डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस के ऑफिस की ओर से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों को जानकारी देने के लिए बंद दरवाजे के पीछे एक कॉन्फ्रेंस की जा सकती है। FBI के डायरेक्टर, Chris Wray ने सोमवार को हुई एक सुनवाई में टिकटॉक को लेकर आशंकाओं को दोहराया था। 

इसके बारे में अमेरिका में इंटेलिजेंस कम्युनिटी के वार्षिक थ्रेट असेसमेंट में बताया गया है, "चीन की एक प्रॉपगेंडा फर्म के टिकटॉक एकाउंट्स से अमेरिका में दो वर्ष पहले हुए मध्यावधि चुनाव में दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को निशाना बनाया गया था।" इसके अलावा जस्टिस डिपार्टमेंट ने पिछले सप्ताह एक दस्तावेज में टिकटॉक को लेकर सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं की जानकारी दी थी। 

ट्रंप ने बताया, "मैं फेसबुक का साइज दोगुना नहीं करना चाहता। अगर टिकटॉक पर बैन लगाया जाता है तो इससे फेसबुक और अन्यों को काफी फायदा होगा। मेरा मानना है कि फेसबुक काफी बेईमान रहा है।" हाल ही में ट्रंप ने ByteDance में हिस्सेदारी रखने वाले Susquehanna International Group के Jeff Yass के साथ मीटिंग की थी। हालांकि, ट्रंप ने बताया कि उनकी टिकटॉक के बारे में बात नहीं हुई है। इससे पहले ट्रंप ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की अमेरिका में तीन वर्ष पहले हुए दंगे के दौरान उनकी पोस्ट्स को हटाने को लेकर निंदा की थी। हालांकि, ट्रंप के सोशल मीडिया एकाउंट्स को पिछले वर्ष बहाल कर दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.