क्या Dogecoin फिर से हो रहा है स्टेबल? जानें भारत में लेटेस्ट कीमत

मई के पहले हफ्ते में डॉजकॉइन $0.74 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया (उस समय भारत में Dogecoin की कीमत 54.06 रुपये थी), लेकिन पिछले दो हफ्तों में इसमें गिरावट आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2021 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की कीमत अप्रैल में अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी
  • हालिया क्रैश के बाद कीमत में आई थी 50 प्रतिशत की गिरावट
  • खबर लिखने तक Dogecoin की भारत में कीमत 23 रुपये के आसपास थी

खबर लिखने तक Dogecoin की भारत में कीमत 23 रुपये के आसपास चल रही थी

हाल के महीनों में डॉजकॉइन (Dogecoin) इंटरनेट की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी रही। नई मीम करेंसी की कीमत में बेतहाशा बढ़तोरी देखी है। लेकिन इस महीने की शुरुआत के आसपास चरम पर पहुंचने के बाद चीजें अचानक बदल गईं और तब से इस करेंसी की कीमत गिर रही है। हाल ही में क्रिप्टो मार्केट (Cryptocurrency Market) में आए क्रैश ने इस कॉइन की कीमत को कई महीनों पीछे धकेल दिया, लेकिन उसके बाद Dogecoin की कीमत में मामूली बढ़ोतरी भी देखने को मिली। इसके बाद डॉजकॉइन पिछले कुछ दिनों से स्थिर दिखाई दे रहा है। तो क्या डॉजकॉइन फिर से स्थिर हो गया है या इसमें अभी भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा?

मई के पहले हफ्ते में डॉजकॉइन $0.74 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया (उस समय भारत में Dogecoin की कीमत 54.06 रुपये थी), लेकिन पिछले दो हफ्तों में इसमें गिरावट आई है। हालिया क्रिप्टो मार्केट क्रैश (Cryptocurrency Market Crash) ने डॉजकॉइन के साथ-साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भी प्रभावित किया - उदाहरण के लिए, भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Coin Price in India) गिरकर इस हफ्ते की शुरुआत में 25,34,271 रुपये हो गई। वहीं, अप्रैल में बिटकॉइन 48,79,220 रुपये के ऑल टाइम हाई पर था। डॉजकॉइन भी 23 मई को अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 50 प्रतिशत गिर गया था और 21 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। हालांकि तब से इन दोनों के भाव थोड़े बढ़े हैं और खबर लिखे जाने तक ये क्रमश: 27,07,000 रुपये और  23.30 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे।
Advertisement

अब हर निवेशक के लिए बड़ा प्रश्न यह है क्या डॉजकॉइन स्थिर हो गया है? 50 प्रतिशत की गिरावट देखने के बाद अब इस कॉइन ने लगभग 5 प्रतिशत बढ़ोतरी हासिल की है। 23 मई के क्रैश के बाद यह कॉइन अपने निचले स्तर पर पहुंचा था और उसके बाद से Coindesk चार्ट पर यह कॉइन स्टेबल दिखाई दे रहा है और काफी धीमी रफ्तार से ऊपर चढ़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों में डॉजकॉइन द्वारा दिखाई गई स्थिरता से यह कहना तो मुश्किल है कि कॉइन पहले की तरह परफॉर्म करेगा, लेकिन इसकी कीमत अप्रैल में जबरदस्त रफ्तार पकड़ने से पहले के भाव पर पहुंच गई है। टेक अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) को अपने ट्वीट्स के जरिए से डॉजकॉइन के भाव बढ़ाने में काफी मज़ा आता है और इस बढ़ोतरी के पीछे भी उनके ट्वीट्स का हाथ माना जा सकता है। Tesla और SpaceX के सीईओ ने फरवरी में इसके बारे में ट्वीट करना शुरू किया था, जब यह मीम करेंसी (Meme Currency) अज्ञात थी और सभी का ध्यान दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पर था।
Advertisement

इन ट्वीट्स के चलते Dogecoin ने 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी। निश्चित तौर पर मार्केट क्रैश का असर डॉजकॉइन समेत सभी क्रिप्टो टोकन पर पड़ा, लेकिन Musk द्वारा डॉज के डेवलपर्स के साथ मिलकर सिस्टम ट्रांजेक्शन एफिशिएंसी पर काम करने की खबर ने इस कॉइन को स्टेबल बना कर रखा है। मस्क का यह भी कहना है कि वह सभी क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करते रहेंगे, क्योंकि इनमें पृथ्वी की भविष्य की मुद्रा बनने की क्षमता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.