क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भूचाल: Dogecoin, Bitcoin, Ethereum की कीमतों में गिरावट

हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने भी अपने ट्वीट के जरिए मार्केट में काफी कंफ्यूज़न पैदा की।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भूचाल: Dogecoin, Bitcoin, Ethereum की कीमतों में गिरावट

Bitcoin, Ethereum, Dogecoin, Litecoin समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट देखने को मिली है

ख़ास बातें
  • Cryptocurrency मार्केट इस समय सबसे बड़ी गिरावट देख रही है
  • Dogecoin, Ethereum, Bitcoin, Litecoin जैसी बड़ी करेंसी सर के बल गिरी हैं
  • चीन में क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट बैन और एलन मस्क के ट्वीट ने खड़ी की समस्या
विज्ञापन
बुधवार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों के ब्लैक फ्राइडे (Crypto Black Friday) से कम साबित नहीं हो रहा है। पिछले दो दिनों से गिरावट देखने वाली क्रिप्टो मार्केट में आज शाम अचानक जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है और Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Dogecoin (DOGE), Shiba Inu (SHIB) समेत कई बड़े और लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन सर के बल गिर गए हैं। क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को Dogecoin के बढ़ने की काफी उम्मीद थी, लेकिन खबर लिखने तक डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin Price in India) 28 रुपये के आसपास दिखाई दे रही थी। इतना हीं नहीं, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) खबर लिखने तक लगभग 23 लाख रुपये और इथेरियम की कीमत (Ethereum Price in India) लगभग 1.42 लाख रुपये पर थी। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के क्रैश (Cryptocurrency Market Crash) होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

मंगलवार को चीन से खबर आई थी कि चीनी सरकार ने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन से संबंधित सर्विस प्रदान करने से बैन (China Banned Cryptocurrency Payments) कर दिया है और निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग (Crypto Trading) के खिलाफ चेतावनी भी दी है। ऐसे में अब चीन के बैंक और ऑनलाइन पेमेंट चैनल जैसे संस्थान ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी में रजिस्ट्रेशन, ट्रेडिंग, सेटलमेंट और क्लीयरिंग जैसी सर्विस प्रदान नहीं कर सकते। यह भी आज क्रैश हुई मार्केट का एक बड़ा कारण हो सकता है।

इसके अलावा हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने भी अपने ट्वीट के जरिए मार्केट में काफी कंफ्यूज़न पैदा की। पहले मस्क ने ट्वीट कर घोषित किया कि उनकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla भुगतान के रूप में Bitcoin लेगी और एक हफ्ते से भी कम समय में उन्होंने इस फैसले से यू-टर्न ले लिया और ट्वीट किया कि पर्यावरणीय प्रभाव की वजह से कंपनी फिलहाल बिटकॉइन नहीं लेगी। इसके बाद उन्होंने Dogecoin निर्माता के साथ मिलकर एनर्जी आर्किटेक्चर को बेहतर और कुशल बनाने की बात की, जिससे निवेशकों की रूची डॉजकॉइन की तरफ बढ़ने लगी। इसी तरह एलन के एक के बाद एक ट्वीट के साथ निवेशकों की दुविधा बढ़ गई और कहीं न कहीं आज ऐसे मार्केट के क्रैश होने के कई कारणों में से एक कारण यह भी हो सकता है। 

ट्विटर पर निवेशकों ने अपनी हताशा और गुस्सा जाहिर किया और कुछ लोगों ने जमकर मीम भी साझा किए। भारतीय समयानुसार शाम को अमेरिका में सुबह होती है और यही समय था, जब दो दिनों से धीमी रफ्तार में गिरावट देख रही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अचानक भूकंप आ गया।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »