5,000 रुपये से कम दाम वाले बेहतरीन दिवाली गिफ्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 नवंबर 2015 19:00 IST
दिवाली का त्योहार अब ज़्यादा दिन दूर नहीं। कुछ लोग गिफ्ट को लेकर परेशान होना शुरू हो गए होंगे। अगर आपका बजट 5,000 रुपये तक का है तो हमारे द्वारा चुने गए ये गिफ्ट आप अपने चहेतों को देना पसंद करेंगे। बजट सेगमेंट में गिफ्ट के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। अगर कुछ मज़ेदार गिफ्ट के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा सुझाए गए इन प्रोडक्ट के बारे में विचार करें। शायद आपकी तलाश खत्म हो जाए।

ध्यान रहे कि हमने प्रोडक्ट की जिन कीमतों का जिक्र किया है वह खबर लिखे जाने के वक्त की हैं। संभव है कि वह बदल गया हो। कुछ भी खरीदने से पहले इन प्रोडक्ट की कीमत अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जांच लें। क्या पता, आपको ज्यादा बेहतर डील मिल जाए।
Advertisement

पढ़ाई करने वालों के लिए
अगर आपके पास छपी हुई किताबें रखने के लिए जगह नहीं है, लेकिन एक और गैजेट इस्तेमाल कर सकते हैं तो किंडल एक बेहतरीन गिफ्ट है। हालांकि, इसकी कीमत 5,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा है। लेकिन दिवाली सेल के दौरान आप इसे 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Advertisement
अमेज़न किंडल की कीमत 5,999 रुपये

रात को किताब पढ़ने के शौकीनों के लिए
Advertisement
क्या आपको रात में जागकर किताबें पढ़ने का शौक है? इस बुक लैंप की मदद से आप दूसरों को परेशान किए बिना आसानी से पढ़ेंगे। यह गैजेट एंट्री लेवल वाले किंडल के लिए भी काम आएगा, क्योंकि इसमें बिल्ट इन लाइट नहीं होता है।

299 रुपये में बुक लैंप
Advertisement

आपके पसंदीदा गैजेट के लिए केस और कवर
किसे अपने लैपटॉप के लिए कूल दिखने वाला स्लीव या फिर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के अच्छा दिखने वाला कवर नहीं पसंद। इसके लिए डेली ऑब्जेक्ट एक बेहतरीन साइट है। आप इस वेबसाइट पर शानदार डिज़ाइन वाले केस खरीद पाएंगे। आपके पास कवर खुद भी डिज़ाइन करने का विकल्प मौजूद है।

Advertisement
डेली ऑब्जेक्ट्स पर प्रोडक्ट की कीमत 599 रुपये से शुरू

पॉप कल्चर आर्ट
पॉप कल्चर आर्ट से जुड़े टी-शर्ट, बैजेज और पोस्टर गिफ्ट करना भी एक अच्छा विकल्प है। वैसे तो ये प्रोडक्ट आपको कई स्टोर पर मिल जाएंगे, लेकिन हमने पाया कि रेडवूल्फ वेबसाइट पर ज्यादातर प्रोडक्ट उपलब्ध थे।

रेडवूल्फ पर प्रोडक्ट की कीमत 50 रुपये से शुरू

केबल और ऐक्ससरी
अमेज़नबेसिक्स पर आपको कई तरह केबल मिल सकते हैं और अन्य एक्सेसरी भी सस्ते दाम में खरीदे जा सकते हैं।

अमेज़नबेसिक्स पर प्रोडक्ट की कीमत 300 रुपये से शुरू

बजट हेडफोन
पैनासोनिक आरपी-टीसीएम 125 शानदार इन-ईयर हेडफोन हैं जिनकी कीमत 700 रुपये से भी कम है।


पैनासोनिक आरपी-टीसीएम 125 हेडफोन 690 रुपये में

ब्लूटूथ स्पीकर्स
लॉजीटेक एक्स100 बजट रेंज में आने वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर है। ये उन लोगों के लिए अच्छा गिफ्ट है जो म्यूज़िक के शौकीन हैं या फिर लैपटॉप व टैबलेट पर फिल्में देखना पसंद करते हैं।

1,699 रुपये में लॉजीटेक एक्स100

गिफ्ट कार्ड
अगर आप यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि क्या गिफ्ट किया जाए तो गिफ्ट कार्ड शानदार विकल्प साबित होगा। आप ई-कॉमर्स वेबसाइट के गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं। डिजिटल कंटेंट का शौक रखने वालों को आप आईट्यून्स और गूगल प्ले के भी गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं।

स्पोर्ट्स फैन के लिए खास
आपके आसपास भी कोई स्पोर्ट्स का दीवाना है? आप अमेज़न के फैन शॉप से उस शख्स के पसंदीदा खिलाड़ी या टीम का मर्चेनडाइज गिफ्ट कर सकते हैं।

अमेज़न फैन शॉप पर प्रोडक्ट की कीमत 40 रुपये से शुरू

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.