Cyber Fraud: वीडियो कॉल पर फर्जी अधिकारी बनकर BLO से ठगे Rs 53,000! जानें पूरा मामला

मेरठ के मवाना में एक BLO टीचर वीडियो कॉल स्कैम का शिकार बन गए, जहां एक फर्जी अधिकारी ने खुद को DPRO बताकर लॉगिन एक्सेस हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 18:21 IST
ख़ास बातें
  • फर्जी अधिकारी ने वीडियो कॉल पर BLO टीचर से लॉगिन डिटेल ली
  • बैंक अकाउंट से चार ट्रांजेक्शन में कुल 53,000 रुपये गायब
  • मवाना पुलिस डिजिटल ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है

Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki

मेरठ के मवाना में एक और साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां BLO (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) के रूप में तैनात एक स्कूल टीचर के साथ एक फर्जी अधिकारी ने वीडियो कॉल पर भरोसे में लेकर हजारों रुपये का स्कैम किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने खुद को जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPRO) बताकर सरकारी कामकाज से जुड़ी जानकारी मांगी और इसी बहाने शिक्षक का लॉगिन एक्सेस अपने हाथ में ले लिया। हालिया समय में कई BLO अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं का सामना करने की शिकायत सरकार से की है।

द420 की रिपोर्ट बताती है कि घटना 4 दिसंबर की है। खैरी मनीहार प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक संभाल सिंह को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल पर मौजूद शख्स ने खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताया और SIR फॉर्म समय पर जमा न करने को लेकर फटकार लगानी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उसने शिक्षक से SIR यूजर-ID और पासवर्ड मांग लिया। शुरुआत में संभाल को शक हुआ, लेकिन कॉलर की आधिकारिक भाषा और आत्मविश्वास भरे व्यवहार ने उन्हें भरोसा दिला दिया।

Advertisement

डिटेल्स हासिल करने के बाद आरोपी ने टीचर को अगले दिन तहसील में एक "जरूरी मीटिंग" में पहुंचने के लिए कहा। कॉल खत्म होते ही शिक्षक का फोन अचानक बंद हो गया और बैंक से आने वाले SMS अलर्ट भी रुक गए। कुछ घंटों बाद जब फोन ऑन हुआ, तो कई ट्रांजेक्शन मैसेज एक साथ आए, जिनमें चार बार में कुल 53,000 रुपये अकाउंट से निकाल लिए गए थे। तब तक पैसा दूसरी जगह भेजा जा चुका था।

शिक्षक ने तुरंत मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट बताती है कि SHO पूनम जादौन ने लिखित शिकायत मिलने की पुष्टि की है और फिलहाल डिजिटल ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.