Delhi Pollution: इस पेपर के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है नया नियम

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार ने NCR के राज्यों से भी अपील की वो भी अपना विंटर एक्शन प्लान तैयार करें, क्योंकि दिल्ली के प्रदूषण की समस्या एयर शेड की समस्या है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 11:36 IST
ख़ास बातें
  • इस साल सर्दियों के लिए नए प्लान में 15 मुख्य प्वाइंट को लागू किया जाएगा
  • CAQM द्वारा संशोधित GRAP को शनिवार, 1 अक्टूबर से लागू कर दिया गया है
  • 25 अक्टूबर से दिल्ली में बिना PUC दिखाए पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा

PUC वाहन से उत्सर्जन के लेवल को बताने के लिए एक वैध प्रमाणपत्र होता है

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण कोई आज की समस्या नहीं है। लंबे समय से एयर पॉल्यूशन ने राजधानी में सांस लेना मुश्किल किया हुआ है। राज्य सरकार इस प्रदूषण को रोकने के लिए नए प्रयास करती रहती है, जिसमें लेटेस्ट नियम यह है कि 25 अक्टूबर से यदि किसी के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUC) नहीं  होगा, तो उसे फ्यूल पंप से पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। सर्दी के आने के साथ प्रदूषण बढ़ने के आसार भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 30 विभागों के साथ मिलकर विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। इस प्लान को बीते शुक्रवार दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल ने सामने रखा और कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर दिल्ली सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से PM 10 में 18 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। 

पर्यावरण मंत्री ने कहा, "दिल्ली में वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, लेकिन प्रदूषण स्तर बढ़ने पर पेट्रोल पंप पर बिना PUC सर्टिफिकेट पेट्रोल/डीजल न दिया जाए। मार्च में हमने इसे लेकर सजेशन मांगे थे। 2 मई को सजेशन आ गए थे। 29 सितम्बर को परिवहन, पर्यावरण, पुलिस आदि विभागों के साथ बैठक करके तैयारी शुरू कर दी गई थी। 25 अक्टूबर से दिल्ली में बिना PUC दिखाए पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा।"

उन्होंने NCR के राज्यों से भी अपील की वो भी अपना विंटर एक्शन प्लान तैयार करें, क्योंकि दिल्ली के प्रदूषण की समस्या एयर शेड की समस्या है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेशन की राजधानी लखनऊ है, राजस्थान की जयपुर और हरियाणा की चंडीगढ़, इसलिए वहां बैठने वाले अधिकारियों को प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा नहीं होता।
Advertisement

इस साल सर्दियों के लिए तैयार किए गए प्लान में 15 मुख्य प्वाइंट को लागू किया जाएगा। इस प्लान के लिए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है. CAQM द्वारा संशोधित GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) को शनिवार, 1 अक्टूबर से राजधानी में लागू कर दिया गया है। राय ने कहा, "GRAP और 15 प्वाइंट एक्शन प्लान दिल्ली में ठीक तरीके से इम्प्लीमेंट हो इसके लिए सोमवार से 24×7 वार रूम दिल्ली सचिवालय में काम करेगा। NCR के इलाकों में GRAP लागू होने में गंभीरता नहीं दिखती है। ग्रीन दिल्ली ऐप के जरिए हम जनभागीदारी को बढ़ाएंगे।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.