लाइसेंस के लिए अब रात को भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे दिल्लीवासी, 3 ऑटोमेटिक ट्रैक बनाए गए

ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। हर ट्रैक पर प्रतिदिन 45 अपॉइंटमेंट बुक किए जाएंगे। फिलहाल इन तीनों ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर प्रतिदिन 135 ड्राइविंग टेस्ट हो रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2022 16:22 IST
ख़ास बातें
  • ऑटोमेटिक ट्रैक पर शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे
  • हर ट्रैक पर प्रतिदिन 45 अपॉइंटमेंट बुक किए जाएंगे
  • फिलहाल इन ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर हर दिन 135 टेस्ट हो रहे हैं

ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले कई लोगों के एक अच्छी खबर है। पर्मानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोग अब दिन के बजाय शाम को ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे। यह खबर उन लोगों के लिए राहत की सांस लाती है, जिन्होंने ड्राइविंग टेस्ट देना है, लेकिन दिन में ड्यूटी या किसी अन्य कारणों से वे टेस्ट के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अब, दिल्ली परिवहन निगम नाइट शिफ्ट में भी ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक शुरुआत कर रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने अभी 3 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की शुरुआत की है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में नाइट टेस्ट के लिए स्थापित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का बुधवार को अनावरण किया। इसके साथ ही अब उन कामकाजी लोगों को राहत की सांस मिली है, जिन्हें पर्मानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देना है, लेकिन ऑफिस या किसी अन्य कार्यों के चलते वे दिन में टेस्ट के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं।
Advertisement
 

ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। हर ट्रैक पर प्रतिदिन 45 अपॉइंटमेंट बुक किए जाएंगे। फिलहाल इन तीनों ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर प्रतिदिन 135 ड्राइविंग टेस्ट हो रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि इन ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर 1 मई से नाइट शिफ्ट में पहले ही 2,500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नाइट शिफ्ट में होने वाले टेस्ट की निगरानी के लिए प्लाइट, कैमरा रिजॉल्यूशन आदि जैसे क्षेत्रों में कुछ जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रात को होने वाले टेस्ट की सुविधा भी दिन में होने वाले टेस्ट की तरह अच्छी होगी।
Advertisement

संस्थानों में 8 नए ADTT भी जोड़े रहे हैं, जो अभी निविदा की चरण में है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आगे बताया कि दिल्ली परिवहन विभाग ने 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित करने के लिए Maruti Suzuki Foundation को जिम्मेदारी दी है और इन सेंटर की देखरेख की जिम्मेदारी Rosmerta Technologie Limited की है। टेस्ट की बारीकी से जांच के लिए 17 हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। ड्राइविंग टेस्ट के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट 99 के तहत आने वाले 20 आवश्यक ड्राइविंग स्किल्स की जांच की जाएगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Delhi transport department, Driving Licence
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.