• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • डिजिलॉकर दिलाएगा हर वक्त ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने से मुक्ति

डिजिलॉकर दिलाएगा हर वक्त ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने से मुक्ति

डिजिलॉकर दिलाएगा हर वक्त ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने से मुक्ति
विज्ञापन
डिजिटलाइज़ेशन के दौर में अब ड्राइविंग भी आसान हो जाएगी। जल्द ही आप ड्राइविंग लाइसेंस और अपने वाहन की आरसी को साथ रखे बिना ड्राइविंग कर पाएंगे। बस आपको इन डॉक्यूमेंट को डिजिटल लॉकर में रखना होगा। और जरूरत पड़ने पर आप उन्हें ट्रैफिक पुलिस या किसी भी जांच एजेंसी को दिखाना होगा।

डिजिलॉकर पर इस सेवा की शुरुआत बुधवार से होगी। इसे परिवहन और दूसरसंचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा मिलकर लॉन्च किया जाएगा। डिजिलॉकर ऐप भी बुधवार को ही लॉन्च किया जाना है। इस सेवा की शुरुआत होने के बाद आप अपने डिजिटल लॉकर में रखे ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को मोबाइल से ही दिखा सकते हैं। जांच में ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी ना मिलने पर ऐप से ही ऑनलाइन जुर्माना वसूला जाएगा। दस्तावेजों की जांच करने वाले आधिकारी को भी एक ऐप की जरूरत पड़ेगी।

पीएम मोदी ने इसी साल अप्रैल महीने में डिजिटल इंडिया सप्ताह की शुरुआत करते हुए आधिकारिक तौर पर डिजिटल लॉकर सर्विस डिजिलॉकर को लॉन्च किया था। यह एक वेबसाइट है, जहां पर आप अपने सारे सरकारी डॉक्यूमेंट को स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड (नंबर) की जरूरत पड़ेगी। वैसे आधिकारिक तौर पर तो यह नहीं कहा गया, पर हमें तो यह सभी सरकारी डॉक्यूमेंट को आधार कार्ड के संरक्षण में लाने की एक कोशिश नजर आती है। नतीजतन आने वाले समय में आधार कार्ड होना और भी जरूरी हो जाएगा।

वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा, फिर वन टाइम पासवर्ड डालकर ही आप पहली बार डिजिलॉकर वेबसाइट को एक्सेस कर पाएंगे। वैसे, आप तुरंत ही नया पासवर्ड बना सकते हैं या फिर डिजिलॉकर को अपने गूगल या फेसबुक लॉगइन से लिंक कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Digilocker, Digilocker app, driving license

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »