दिल्ली में फिर से लागू ये नियम, BS-3, BS4 कारों पर बैन, जानें आपकी कार पर प्रतिबंध या नहीं?

कोई भी वाहन सड़क पर चलते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 194 (1) के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 13:41 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली एनसीआर में वाय प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है।
  • BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों पर 20,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
  • GRAP III प्रतिबंध 22 दिसंबर, 2023 से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण

Photo Credit: Unsplash

अगर आप दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं या फिर दिल्ली में रहकर BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। बीते महीने से लेकर अभी तक दिल्ली एनसीआर में वाय प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) (401-450) तक पहुंच गया है। इसी बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने फिर से GRAP III प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिसमें सड़कों पर BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों के इस्तेमाल पर रोक है। दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बीते महीने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के वायु प्रदूषण के चलते एक निर्देश जारी किया था। GRAP III प्रतिबंध 22 दिसंबर, 2023 से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।


20 हजार का जुर्माना, लेकिन इन्हें मिलेगी छूट


Advertisement
वायु प्रदूषण के लिए लगाए गए GRAP III प्रतिबंध के दौरान इमरजेंसी सर्विस, पुलिस वाहन और सरकारी वाहन को इस्तेमाल करने पर छूट मिलेगी। इसके अलावा अन्य कोई भी वाहन सड़क पर चलते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 194 (1) के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

GRAP के तहत कार्रवाई करने के लिए गठित CAQM सब-कमिटी ने अपनी बैठक में दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता के साथ-साथ IMD/llTM द्वारा उपलब्ध मौसम संबंधी स्थितियों और वायु गुणवत्ता सूचकांक के पूर्वानुमानों को लेकर समीक्षा की थी। 22 दिसंबर, 2023 की सुबह 10:00 बजे के बाद से दिल्ली के AQI में तेज बढ़ोतरी हुई है और दोपहर 2:00 बजे दिल्ली में औसत AQI 402 दर्ज किया गया था। इसके अलावा 22 दिसंबर, 2023 में दिल्ली का औसत AQI शाम 4:00 बजे 409 पर था, जो अत्यधिक प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के चलते और बढ़ने की उम्मीद है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.