Delhi का AQI 400 से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा, स्‍कूलों में विंटर ब्रेक का ऐलान

Delhi School Closed : बच्‍चों को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्‍ली सरकार ने सभी स्‍कूलों में विंटर ब्रेक का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 16:41 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली में कम नहीं हो रहा वायु प्रदूषण
  • दिल्‍ली के स्‍कूलों में व‍िंंटर ब्रेक का ऐलान
  • दिल्‍ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्‍ली के सभी स्‍कूलों में 9 नवंबर से 18 नवंबर तक विंटर ब्रेक यानी सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

Delhi School Closed : दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्‍तर जस का तस बना हुआ है। बुधवार को भी राजधानी के तमाम इलाकों में वायु गुणवत्ता यानी Air Quality index (AQI) का स्‍तर 400 के लेवल के पार है। इसका मतलब है कि राजधानी हवा बहुत ज्‍यादा जहरीली हो गई है। अबतक किए गए सरकारी उपायों का कोई असर होता हुआ नहीं दिख रहा। बच्‍चों को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्‍ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्‍ली के सभी स्‍कूलों में विंटर ब्रेक का ऐलान कर दिया गया है। 

दिल्‍ली सरकार के नोटिफ‍िकेशन के अनुसार, दिल्‍ली के सभी स्‍कूलों में 9 नवंबर से 18 नवंबर तक विंटर ब्रेक यानी सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसा संभवत: पहली बार हो रहा होगा कि सर्दियों से पहले सर्दियों की छुट्टियां की गई हैं। 

बीते कुछ दिनों से स्‍कूलों को ऑनलाइन क्‍लास पर शिफ्ट कर दिया गया था। तमाम स्‍कूल जूम ऐप और गूगल मीट जैसे माध्‍यमों पर क्‍लासेज ऑर्गनाइज कर रहे थे। अब दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि राजधानी के तमाम स्‍कूल 18 नवंबर तक बंद रहेंगे। 

खास यह है कि विंटर ब्रेक की जो छुट्ट‍ियां दिसंबर आखिर और जनवरी के पहले वीक में होती हैं, उन्‍हें समय से काफी पहले घोषित किया गया है। बच्‍चों की सेहत को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। दिल्‍ली और एनसीआर में अक्‍टूबर के आखिर से ही वायु प्रदूषण का स्‍तर ‘खतरनाक' की कैटिगरी में है। कई इलाकों में AQI का स्‍तर 900 के आंकड़े को पार कर गया है। बच्‍चों की सेफ्टी को देखते हुए बोर्ड स्‍टूडेंट्स के अलावा सभी स्‍टूडेंट्स ऑनलाइन क्‍लास ले रहे थे।  
Advertisement

अब सभी स्‍कूलों को विंटर ब्रेक के तहत बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। छट्टियों को विंटर ब्रेक के रूप में एडजस्‍ट किया जा रहा है, ताकि सिलेबस को समय रहते पूरा किया जा सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.